
Repeat Offender Escapes आरोपी का परिवार भी शामिल, घर बुलाकर करि थी मारपीट
Repeat Offender Escapes:महिला कानपुर की रहने वाली है। वह 3.5 साल से उस आरोपी को जानती थी। आरोपी ने बहन की शादी का बोलकर 5.60 लाख रुपए भी लिए थे। और उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन समय आने पर न तो पैसे लौटाए और न ही शादी की।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला झाड़ियों में चौंका देने वाली हालत में मिली, उसके हाथ और पैर एक रस्सी से बंधे हुए थे, उसके साथ दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट की बात भी सामने आई है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने प्रदेश में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा इलाके में लोगों ने झाड़ियों में एक युवती को बंधी हुई हालत में देखा।
उसका चेहरा ढंका हुआ था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। उस समय उस घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। और फिर उसके बाद उसकी मारपीट कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।
लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल गया, फिर जमानत पर छूटते ही दोबारा वही दरिंदगी की। इस बार उसे अगवा किया, रेप किया, और झाड़ियों में फेंक दिया।
योगी जी की पुलिस क्या कर रही है?
शायद सो रही है, क्योंकि आरोपी फिर से फरार है..
और मुख्यमंत्री जी अपने हर भाषण में… pic.twitter.com/dsoOukT4aJ
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 11, 2025
जेल से फरार होते ही किया महिला के साथ दुष्कर्म
इस केस के मुख्य आरोपी अंशु मौर्या उर्फ अभय है। जिस पर पहले भी शादी का झांसा देकर महिलाओं का रेप करने, उनके साथ मारपीट करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुए थे, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद ही उसने पीड़िता से बदला लेने की आग में उसके साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई। इस बार फिर से उस पर यह आरोप है कि उसने युवती के साथ फिर से दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके हाथ-पैर बांध कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
इस गंभीर मामले पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया और यूपी सरकार को घेरते हुए लिखा कि ‘लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल गया, फिर जमानत पर छूटते ही दोबारा वही दरिंदगी की। इस बार उसे अगवा किया, रेप किया, और झाड़ियों में फेंक दिया। योगी जी की पुलिस क्या कर रही है? शायद सो रही है, क्योंकि आरोपी फिर से फरार है… और मुख्यमंत्री जी अपने हर भाषण में कहते हैं कि बेटी के साथ जो कोई भी खिलवाड़ करेगा, यमराज उसका किसी भी चौराहे पर इंतजार करता मिलेगा! चुल्लू भर पानी भी कम है इनके लिए तो! राजधानी में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा?’ यह कहते हुए महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
झूठे विवाह का जाल बनाया, फंसाया और 5.60 लाख रुपये की ठगी भी!
पीड़िता कानपुर की रहने वाली है और साढ़े तीन साल से आरोपी को भी जानती थी। आरोपी ने अपनी बहन की शादी के नाम पर पीड़िता से 5.60 लाख रुपये भी लिए थे। साथ ही शादी का वादा भी किया। लेकिन उसने न तो पैसे लौटाए और न ही शादी की। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद ही उसके ऊपर रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
आरोपी का परिवार भी शामिल, घर बुलाकर की थी मारपीट!
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और मामले को रफा-दफा करने का बहुत ज़ोर डाला। जब पीड़िता नहीं मानी तो अंशु और उसके परिवार ने उसको बेरहमी से मारा और बेइज्जत कर घर से निकाल फेंका। इसके बाद 3 अप्रैल को महिला ने दुबारा थाने में शिकायत दर्ज भी करवाई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
Repeat Offender Escapes: फिर महिला के साथ दुष्कर्म!
जेल से छूटने के कुछ ही दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मारपीट कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में अंशु मौर्या, उसकी बहन, उनके पिता और उनके साथ जुड़े दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। फिलहाल लखनऊ पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े : Pune Rape Case: कूरियर बॉय ने स्प्रे से बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम
1 thought on “Repeat Offender Escapes: आरोपी का परिवार भी शामिल, घर बुलाकर करि थी मारपीट”