क्रिकेट टीम ने रविवार को Women’s ODI World Cup 2025 में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया
भारत की बेटियों ने आखिरकार 57 साल के एक लंबे इंतजार के बाद इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा ही लिया भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को Women’s ODI World Cup 2025 में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया 87 रन बनाने के बाद दो विकेट लेने वाली 21 वर्ष की सेफली वर्मा प्लेयर ऑफ द फाइनल रही।
52 रन से Women’s ODI World Cup 2025 जीती भारतीय टीम
DY पाटील स्टेडियम में खेले गए Women’s ODI World Cup 2025 मैच में बहुत से उतार चढ़ाव आए। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने बोलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट गंवाकर 298 बनाएं। इस लक्ष्य को बनाने के लिए शेफाली ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और रिचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया।
इतने बड़े लक्ष्य के सामने साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ही ऑल आउटहो गई। हालांकि साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा ने कप्तानी पारी खेलते हुए दूसरा शतक लगाया। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं। भारत की पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। जबकि दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए और टीम को जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही।
25 साल बाद मिली सफलता
52 साल पहले 1973 में वूमंस वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी। लेकिन उसे वक्त भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। 1978 में इंडिया वुमेन ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब से टीम को पहले टाइटल जीतने में 47 साल का समय लग गया। 2005 में टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन ऑस्ट्रेलिया से मुंह की खानी पड़ी। फिर 2017 में भी भारतीय टीम फाइनल में तो पहुंची लेकिन इंग्लैंड से हार गई। अब 2025 में टीम ने फिर अपना यह जज्बा कायम रखा और ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची और साउथ अफ्रीका को हराकर Women’s ODI World Cup 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की।
हरमनप्रीत शामिल हुई कपिल देव, एम एस धोनी और रोहित शर्मा के क्लब में
1983 में कपिल देव ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताया, एम एस धोनी ने 2007 में t20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताया, वही 2024 में रोहित शर्मा ने भारत को t20 विश्व कप जिताया और अब महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत वनडे वर्ल्ड कप जीती है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला वनडे विश्व कप के नॉकआउट में 331 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है। पहले रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लर्क के नाम था जिन्होंने 330 रन बनाए थे। इसके अलावा स्मृति मंधाना टूर्नामेंट के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी। उन्होंने 434 रन बनाए जबकि पूर्व कप्तान मिताली राज ने 2017 में 409 रन बनाए थे।
39.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी
भारतीय क्रिकेट टीम को Women’s ODI World Cup 2025 जीतने के बाद प्राइज मनी के रूप में 39.55 करोड रुपए मिले। जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी धनराशि है। ये 2023 में हुए मेंस वर्ल्ड कप से भी ज्यादा है। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड रुपए मिले थे। वहीं रनर अप दक्षिण अफ्रीका को लगभग 19.77 करोड रुपए मिले।
7 बार ऑस्ट्रेलिया तो 4 बार इंग्लैंड ने जीता वर्ल्ड कप
भारत वुमेन सीनियर टीम की ये किसी भी फॉर्मेट में पहली आईसीसी ट्रॉफी रही। आपको बता दे कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार t20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार चुकी है। वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 25 साल बाद नई टीम चैंपियन बनी है। बता दे कि साल 2000 में आखिरी बार न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था इसके अलावा सात बार ऑस्ट्रेलिया और चार बार इंग्लैंड ही चैंपियन बनी है।
Venkateswara Temple stampede: 10 श्रद्धालुओं की मौत; भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका
premature white hair: बचपन या जवानी में बाल सफेद होना अब आम, जानें इसके पीछे का पोषण संबंधी कारण

