Salman Khan Black Buck Case: Ex-GF ने दी बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह, बोलीं- 'मरते दम तक पीछा नहीं छोड़ेंगे सलमान'
Salman Khan Black Buck Case: बॉलीवुड सुपरहिट सलमान खान एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली का नया बयान। सोमी अली ने दावा किया है की उन्होंने सलमान खान को निजी तौर पर मैसेज करके बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह दी थी। हालांकि सलमान खान ने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। सोमी अली ने यह बयान पत्रकार निधि वासंदानी से बातचीत में दिया है।
Ex-GF ने सलमान को भेजा निजी मैसेज
सोमी अली ने बताया उन्होंने सलमान खान के निजी नंबर पर मैसेज भेजा था। उन्होंने सलमान से कहा था की अभी भी समय है और उन्हें बिश्नोई समाज के मंदिर जाकर माफ़ी मांगनी चाहिए। सोमी ने कहा की जो गलती हुई है, उसके लिए माफ़ी मांगने से सब कुछ ठीक हो सकता है। लेकिन सलमान खान ने उनकी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।
बिश्नोई समाज से भी की अपील
सोमी अली ने बताया की उन्होंने सिर्फ सलमान खान को ही नहीं, बल्कि बिश्नोई समाज को भी सन्देश भेजा था। उन्होंने समाज के लोगों से कहा की सलमान की जान लेने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। सोमी ने कहा की उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान को माफ़ करने की विनती की, लेकिन बिश्नोई समाज की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला।
‘मुझे जीने नहीं दे रहे सलमान’
बातचीत के दौरान सोमी अली से पूछा गया की वह सलमान से माफ़ी क्यों मंगवाना चाहती है और खुद मूव-ऑन क्यों नहीं कर पा रहीं। इस पर सोमी ने कहा की सलमान उन्हें जीने नहीं दे रहे हैं। सोमी ने बताया की गैलेक्सी अपार्टमेंट पर जब गोली चली थी, तब सलमान खान दुबई चले गए थे। सोमी के अनुसार, दुबई में सलमान सोमी की सौतेली बहन से मिलने गए, जिनसे सोमी की खुद कोई बातचीत नहीं होती। सोमी ने यह भी बताया की सलमान ने वहां उनके बेटे द्वारा खोले स्कूल का उद्घाटन भी किया।
सोमी अली का कहना है की सलमान खान किसी न किसी तरीके से उनसे जुड़े रहने का मौका ढूंढ लेते हैं, जबकि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। सोमी ने आगे कहा की सलमान मौका तलाशते रहते हैं ताकि उन्हें परेशान कर सकें और आगे न बढ़ने दे। भवुक होते हुए सोमी ने कहा की सलमान उनका पीछा तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी मृत्यु नहीं हो जाती। इसके साथ ही सोमी ने सलमान खान को लेकर यह भी कहा की वह सबसे बड़े कंजूस इंसान हैं।
क्या है Black Buck यानी काला हिरण मामला
यह मामला साल 1998 का है। उस समय फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में चल रही थी। शूटिंग के दौरान सलमान खान पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है, इसी वजह से इस मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी और यह मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है। इसी केस को लेकर सलमान खान को बीते कुछ वर्षों में कई बार कथित धमकियां भी मिल चुकी है।
सलमान और सोमी अली का पुराना रिश्ता
सोमी अली और सलमान खान का रिश्ता 1990 के दशक में काफी सुर्ख़ियों में रहा था। दोनों कई साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद सोमी अली कई बार सलमान खान पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। उन्होंने पहले भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था की रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। हालांकि सलमान खान की और से इन आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों के बीच यह विवाद बीते कई सालों से चर्चा में बना हुआ है।
सोमी अली का यह ताजा बयान एक बार फिर सलमान खान से जुड़े ब्लैक बक मामले को सुर्ख़ियों में ले आया है। सोमी की कोशिश के बावजूद अब तक न तो सलमान खान और न ही बिश्नोई समाज की और से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़े…
US Attack: Utah Mall में Indian Muslim पर धर्म पूछकर किया 15 बार चाकू से हमला
