US Attack: Utah Mall में Indian Muslim पर धर्म पूछकर किया15 बार चाकू से हमला
US Attack: Utah Mall,अमेरिका के यूटा राज्य से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। मॉल में काम करने वाले एक भारतीय मूल के मुस्लिम व्यक्ति पर धर्म पूछकर चाक़ू से 15 बार वार किया गया। यह हमला सोमवार को यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्तिथ वैली फेयर मॉल में हुआ। पुलिस इसे धर्म आधारित हेट क्राइम मानकर जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित की पहचान सय्यद सोहैलुद्दीन के रूप में हुई है, जिन्हे लोग सोहैल के नाम से जानते है। वे भारत के मूल निवासी हैं और वैली फेयर मॉल में एक कियोस्क पर काम करते थे। सोमवार को 48 वर्षीय पीटर माइकल लॉर्सन उनके कियोस्क पर पहुंचा और बातचीत शुरू की।
पुलिस के अनुसार, लॉर्सन ने सोहैल से नाम और मूल स्थान पूछा। सोहैल ने बताया की वे भारत से हैं और उनका नाम सोहैल है। इसके बाद लॉर्सन ने पूछा की क्या वो मुस्लिम है। हाँ कहते ही लॉर्सन ने चाक़ू से हमला कर दिया। गवाहों के अनुसा, लॉर्सन ने पानी की बोतल भी मांगी थी और सोहैल के मुड़ते ही उस पर लगातार वार किए। यह जानकारी यूटा इस्लामिक सेंटर के इमाम शुऐब दीन ने दी।
गवाहों ने बचाई पीड़ित की जान
नजदीकी दूकान की गवाह लूना नुनेज़ ने बतया की लॉर्सन ने बेहद हिंसक तरीके से वार किए और उन्हें डर था की सोहैल की जान चली जाएगी। हमले के दौरान आसपास मौजूदा लोगों ने लॉर्सन को रोकने के लिए जो भी चीज मिली, उसकी ओर फेंकी।
कुछ ही देर में लोगों ने लॉर्सन को दबोच लिया और पुलिस के आने तक पकड़े रखा। इस दौरान लॉर्सन को भी चोटें आई, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित की हालत गंभीर
सोहैल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी कई सर्जरी हुई। लूना नुनेज़ के गोफ़ंडमी अभियान के अनुसार, सोहैल को कुल 15 बार चाकू मारा गया था और फिलहा नाजुक हालत में है।
मैनेजर अदनान मोहम्मद ने बताया की सोहैल अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और उनकी पत्नी तथा छोटे बच्चे हैं। सोहैल हमेशा म्हणत और मुस्कान से काम करते थे, और उन्होंने ही उन्हें मैनेजर पद पर पदोन्नत किया था।
आरोपी पर गंभीर आरोप
अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसान लॉर्सन ने जांचकर्ताओं को बताया की उसने जानबूझकर सोहैल को उनके धर्म के कारन निशाना बनाया और वह मुलिम लोगों की हत्या करने का इरादा रखता है। जांचकर्ताओं ने अदालत में कहा की लॉर्सन आम जनता के लिए बड़ा खतरा है, क्योकि उसके हिंसक व्यवहार, कट्टर विचारधरा और सामूहिक हत्या की योजना से जुए संकेत मिले हैं। पुलिस ने लॉर्सन पर हत्या के प्रयास और प्रतिबंधित हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है। करमचाइयों ने बताया की हमले से पहले लॉर्सन मॉल में घूम-घूम कर लोगों से धर्म पूछ रहा था।
भारतीय एम्बेसी ने जताई चिंता
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतवास ने कहा की वह इस दुखद घटना से बेहद दुखी हैं और पीड़ित के परिवार व् मित्रों के संपर्क में हैं। काउंसिल ऑन अमेरिका इस्लामिक रिलेशन्स यानि CAIR सहित कई मुस्लिम अधिकार संगठनों ने भी इस मामले की कड़ी आलोचना की है।
अमेरिका में बढ़ रही है ऐसी घटनाएं
मानवाधिकार संगठनों का कहना है की अमेरिका में मुस्लिम विरोधी भावना लम्बे समय से बढ़ रही है। आव्रजन विरोधी बयानबाजी, श्वेत वर्चस्ववादी गतिविधियों और गाज़ा युद्ध से जुड़े तनाव को इसकी वजह बताया जा रहा है। वर्ष 2023 में इलिनॉय में एक फिलिस्तीनी अमेरिकी बच्चे की हत्या हुई थी, वहीँ 2026 में सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी में पांच लोगों की जान गई थी।
जांच अभी जारी
पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है की हमले की योजना और आरोपी की मंशा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सोहैल के परिवार, दोस्तों और स्थानीय समुदाय के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े…
