Bageshwar Baba News: छोटे भाई शालिग्राम से रिश्ता टोन का दावा, फायरिंग केस पर बोले-"अपराध किया है तो कड़ी सजा मिले"
Bageshwar Baba News: मध्यप्रदेश के छतपुर जिले में एक जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने बड़ी सनसनी फैला दी है। इस मामले में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानि बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग का नाम सामने आया है। घटना में एक किसान घायल हो गया है, जिसके बाद बाबा बागेश्वर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह घटना छतपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा की बताई जा रही है। मंगलवार को हुई इस फायरिंग की घटना से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला
आरोप है की शालिग्राम गर्ग समेत कई लोग एक पुराने विवाद पर दूसरे पक्ष से बात करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने जहां लाठियों से हमला किया, वहीं आरोप है की शालिग्राम और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दूसरे पक्ष के किसान मोतीलाल कुशवाहा घायल हो गए।
जमीन विवाद बना वजह
घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, यह विवाद जमीन से जुड़ा है। आरोप है की मोतीलाल और ब्रजकिशोर ने अपनी जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया। घायल किसान का यह भी दावा है की क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है और इनकार करने वालों को धमकाया जाता है।
मारपीट के बाद चली गोली, किसान घायल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे एक पक्ष लाठियां चलते हुए शालिग्राम और उसके साथयों को खदेड़ता नजर आ अहा है। इस दौआन शालिग्राम गर्ग की कार भी वीडियो में दिखाई दे रही है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल मोतीलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
SP ने दी घटना की जानकारी
छतपुर SP रजत सकलेचा ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी की मोतीलाल कुशवाहा नाम के व्यक्ति से मारपीट की गई है और उसे गोली लगी है। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसान, एक्स-रे में घायल के शरीर में बुलेट जैसी चीज नजर आई है और उसे उचित इलाज दिया जा रहा है। SP ने बताया की इस मामले में तीन लोगों पर नामजा एफआईआर दर्ज की गई है। जिला अस्पताल में घायल का बयान भी दर्ज किआ जा रहा है। अब तक मिले बयानों के आधार पर सतीश , शालिग्राम और आशीष सहित तीन नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति समेत कुल चार लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। SDOP समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल से सबूत जुटा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाबा बागेश्वर ने किया भाई से किनारा
फायरिंग के मामले में भाई का नाम आने पर बाबा बागेश्वर ने कहा की शालिग्राम से उनका कोई लेना देना नहीं है और यह बात वे तीन साल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर घटना में उनका नाम न जोड़ा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका परिवार केवल जैविक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा समाज और पूरा विश्व ही उनका परिवार है और वे समाज, राष्ट्र तथा सनातन धर्म के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि छतपुर बड़ा जिला है और यहाँ आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है, इसलिए ऐसी घटनाओं को व्यक्तिगत रूप से उनसे जोड़ना उचित नहीं है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मामले कि विस्तृत जानकारी नहीं है, इसलिए वे तथ्यों पर टिपण्णी नहीं करेंगे।
जांच जारी, अगर क्या होगा
इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गुंडागर्दी करने के आरोप लग चुके हैं, जिस पर बाबा बागेश्वर पूर्व में भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
फिलहाल पुलिस पुरे मामले कि जांच में जुटी है। SDPO सहित अन्य अधिकारी सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों कि जांच के बाद ही आगे कि कार्रवाई तय कि जाएगी। घायल किसान का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, वहां मामले में नामजद तीनों आरोपियों कि तलाश कि जा रही है।
यह ही पढ़े…
Akhilesh Yadav Attack: पौधारोपण अभियान को बताया ‘भ्रष्टारोपण’, इथेनॉल नीति पर भी उठाए सवाल
