
Aaj Ka Rashifal 8 मार्च शनिवार का दिन मिथुन सिंह और धनु राशि के लिए शुभ रहने वाला है , क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर दिन आर्द्रा नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा का गोचर इस दिन वसुमान योग बनाने जा रहा है । ज्योतिषी के अनुसार आज चंद्रमा का मंगल योग भी मिथुन राशि में बना हुआ है , इसीलिए मिथुन सहित सिंह और धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा चलिए जानते हैं ,अन्य राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
Aaj Ka Rashifal मेष राशि के जातक
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दरअसल आज मंगल का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है इसीलिए, आज के दिन मेष राशि के जातकों को अन्य चीजों का लाभ मिलेगा जिससे उनको खुशी प्राप्त होगी। आज के दिन मेष राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी साथ ही उनका जीवन आनंद में रहेगा। अगर परिवार में सदस्यों से आपका मतभेद चल रहा है।
तो आज के दिन आपके रिश्तों में तनाव दूर होगा और आपसी तालमेल बढ़ेगा । आर्थिक मामलों में आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है ,आज के दिन वह अपने घर के कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज एकता बनी रहेगी।
उपाय: आज के दिन अगर आप मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएंगे तो आपके लिए शुभ रहेगा। इसी के साथ ही आज शनि चालीसा का पाठ जरूर करें।
Aaj Ka Rashifal वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान देने वाला वाला है ,क्योंकि वृषभ राशि के जातकों की राशि में गुरु के होने से उनको सुख साधनों की खुशी मिलेगी। आज के दिन वह धर्म और कर्म के प्रति आकर्षित रहेंगे। आज के दिन किसी आध्यात्मिक या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे ,आप विचार विमर्श भी कर सकते हैं।
आज के दिन जीवन में प्रेम बना रहेगा और परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं, और उनके साथ किसी समस्या का समाधान भी निकाल सकते हैं।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर का लेप जरूर लगाए।
Aaj Ka Rashifal मिथुन राशि के जातक
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है ,क्योंकि मिथुन राशि में आज चंद्रमा और मंगल का योग बनने जा रहा है। अगर आप कुछ समय से किसी दुविधा में फंसे हैं, तो आज उस दुविधा का समापन हो सकता है। आज के दिन आप धर्म और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेंगे। आज के दिन आप उन लोगों को मनाने में सफल रहेंगे जो आपके स्वभाव के कारण आपसे गुस्सा है।
आज के दिन आपकी वाणी और व्यवहार के कारण आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। प्रेमी के साथ आज आपका समय अच्छा जाने वाला है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज के दिन आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय: आज शनि देव की पूजा आराधना करें और उनके मंत्रों का जाप करें साथ ही पीपल को जल दे ,ऐसा करने से आपका जीवन सुख में रहेगा।
Aaj Ka Rashifal कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातकों का दिन आज शुभ रहने वाला है। कर्क राशि में आज चंद्रमा द्वादश भाव में रहेंगे, हालांकि चंद्र मंगल युति से इनको आज फायदा मिलेगा।
आज के दिन कर्क राशि के जातकों को सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी। कर्क राशि के जातकों को अपने संतान के स्वास्थ्य और शिक्षा में ध्यान देने की जरूरत है।
आज के दिन अगर आप आर्थिक मामलों में प्रयास करते रहेंगे तो उससे आपको लाभ मिलेगा हालांकि आज आपके खर्च बढ़ सकते है । परिवार के लिए आज आप अच्छी खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आज के दिन आप अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय: आज के दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना पीना प्रदान करें तथा उनकी मदद करें।
Aaj Ka Rashifal सिंह राशि के जातक
चंद्रमा के सिंह राशि में 11वें भाव में संचार करने की वजह से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा, इसी के साथ ही आज किसी नई योजना या किसी नए प्रोजेक्ट पर वह काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और साथ ही दांपत्य जीवन में खुशी बनी रही रहेगी। शाम होते होते आपको एक ऐसी खबर मिल सकती है जिसे सुनकर आप खुश हो जाए। परिवार के साथ काम करके आपको अच्छा महसूस होगा।
उपाय: आज के दिन सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
Aaj Ka Rashifal कन्या राशि के जातक
कन्या राशि के जातकों को आज सुख
साधनों की प्राप्ति होगी, क्योंकि कन्या राशि से आज सप्तम में चल रहे शनि स्वामी बुध उनके लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आज के दिन इनकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन शुरू करने से आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।
अगर संतान की तरफ से आप किसी चीज को लेकर परेशान है तो आज के दिन उसे चीज का समाधान हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, और साथ ही किसी धार्मिक आयोजन में शामिल भी आप हो सकते हैं। आज के दिन आपकी कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं।
उपाय: आज के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करें और किसी जरूरतमंद इंसान की मदद करें तथा अन्य का दान करें।
Aaj Ka Rashifal तुला राशि के जातक
तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह कहते हैं कि आज का दिन उनके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आज के दिन उनकी किसी परेशानी का निवारण होगा और साथ ही अगर आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो आज आपको आपके पैसे वापस मिल सकते हैं। अगर आप कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा।
आज के दिन आपके लिए यह सुझाव है कि किसी पर भी आसानी से भरोसा ना करें नहीं तो आगे चलकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम होते-होते आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके घर में आपकी पसंद का खाना बन सकता है।
उपाय: आज के दिन आप मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करें साथ ही उनको खीर का भोग लगाए।
Aaj Ka Rashifal वृश्चिक राशि के जातक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं कि आज अष्टम भाव में चंद्रमा और राशि स्वामी मंगल का योग बन रहा है, इस युग के बनने से आज के दिन आपके अनचाहे खर्च हो सकते हैं। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
आज के दिन आपकोशांति से काम लेने की जरूरत है अन्यथा परिवार के बीच परेशानियां आ सकती है। आज के दिन अगर आप किसी पर जल्दी भरोसा कर लेंगे तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दंपति जीवन में एकता बनी रहेगी।
उपाय: आज के दिन गणेश भगवान जी को लड्डू चढ़ाई और उनके मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal धनु राशि के जातक
धनु राशि के जातकों के लिए आज तक यह बताते हैं कि आज का दिन उनके लिए शुभ रहने वाला है। आज के दिन अगर आप सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन आपको अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी जिसे देखकर आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
अगर आप सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आज के दिन आपका सम्मान होगा और लोगों का समर्थन भी मिलेगा। आज के दिन आपको अपने मन को शांत करने की जरूरत है नहीं तो आप अन्य कार्यों में या गलत चीजों में भटक सकते हैं जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है।
उपाय: आज के दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना करें।
Aaj Ka Rashifal मकर राशि के जातक
मकर राशि पर आज राशि स्वामी के शुभ प्रभाव से आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है हालांकि अगर आप किसी चीज के लिए प्रयास कर रही हैं तो आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन आपके परिवार के सहयोग से कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता कर रहे हैं तो, आज आपकी परेशानी दूर होगी।
आज के दिन आपके घर में किसी मित्र या किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। आज के दिन आपकी रुचि खानपान ने बनी रहेगी इसी के साथ आज आप अपना मनपसंद भोजन ग्रहण कर सकते हैं। आज के दिन आप अचानक से महत्वपूर्ण काम में बिजी हो सकते हैं।
उपाय: आज के दिन शनि देव की पूजा आराधना करें साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें, अगर आप छाया दान करें तो आपके लिए लाभकारी होगा।
Aaj Ka Rashifal कुंभ राशि के जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शश राजयोग बना रहा है , इस युग के कारण आज का दिन उनके लिए उत्तम रहने वाला है, हालांकि आज दुश्मनो और विरोधियों से आपको सतर्कता भारत में की जरूरत है। अगर आपको ही सरकारी काम में उलझे हुए हैं तो आज के दिन आप काम को पूरा करेंगे। आज के दिन आप धर्म और कम से संबंधित कार्य करेंगे जिससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।
उपाय: आज के दिन आप बजरंग बाण का पाठ जरूर करें और हो सके तो सात्विक भोजन ग्रहण जरूर करें।
Aaj Ka Rashifal मीन राशि के जातक
मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं कि उनका दिन आज उत्तम रहेगा। आज के दिन आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से आपको खुशी प्राप्त होगी। अगर आपका पैसा कहीं फसा हुआ है यह अपने किसी को उधार दे रखा है तो आज के दिन आपको आपका पैसा वापस मिलेगा। दंपति जीवन में आज एकता बनी रहेगी। अगर आप छात्र हैं तो शिक्षा में आज का दिन आपके लिए गंभीर रहने वाला है हालांकि भविष्य में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। महिलाओं को आज उनके मायके से सहयोग की प्राप्ति होगी। मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपने सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
उपाय: आज श्री शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करें तथा पीपल के पेड़ में दीप जलाकर जल जरुर चढ़ाएं।
यह भी पढ़े
Sainik School Govt Job 2025: निकली सरकारी नौकरी, जाने सभी डिटेल यहां, फटाफट करें आवेदन