Anurag Dobhal Family Drama: पिता ने तोड़ा नाता, भाई Kalam Ink का बड़ा खुलासा – “सच सामने आना चाहिए
Anurag Dobhal Family Drama: फेमस यूट्यूबर और मोटाव्लॉगर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का पारिवारिक विवाद अब एक नया और गंभीर मोड़ ले चुका है। हाल ही में जहां अनुराग ने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, वहीं अब उनके भाई अतुल डोभाल उर्फ ‘कलाम इंक’ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों को झूठा बताया है।
अतुल डोभाल ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने अनुराग द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कई नए दावे किए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए।
भाई ने वीडियो जारी कर दिया जवाब
UK07 Rider के भाई ने अपने वीडियो में कहा कि सोशल मीडिया पर अनुराग की तरफ से जो बातें कही जा रही हैं, उनमें कई बातें गलत तरीके से पेश की गई हैं। उन्होंने खास तौर पर उस आरोप का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि अनुराग की पत्नी रितिका को घर के किचन में जाने से रोका गया था।
इस पर अतुल ने कहा कि उनके परिवार में कुछ समय पहले एक दुखद घटना हुई थी। हिंदू परंपराओं के अनुसार, किसी परिवार में मृत्यु होने के बाद कुछ समय तक मिठाई और तली हुई चीजें बनाने से परहेज किया जाता है। इसी वजह से रितिका को किचन में ऐसा खाना बनाने से रोका गया था, लेकिन इसे गलत तरीके से दिखाया गया।
वायरल ऑडियो को बताया एडिटेड
अतुल डोभाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अनुराग के एक ऑडियो क्लिप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि यह ऑडियो एडिट किया गया है और उसमें पूरी सच्चाई नहीं दिखाई गई।
उनके मुताबिक, ऑडियो में यह हिस्सा नहीं सुनाई देता कि किस तरह अनुराग ने पहले अपने माता-पिता को उकसाया था और बाद में उनका रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्लिप को अधूरा दिखाकर लोगों को भ्रमित करना सही नहीं है।
प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप भी खारिज
अनुराग की तरफ से परिवार पर प्रॉपर्टी कब्जाने और फर्जी केस करने के आरोप भी लगाए गए थे। इस पर अतुल डोभाल ने साफ कहा कि अगर उन्होंने अनुराग की संपत्ति का थोड़ा भी हिस्सा लिया हो या किसी तरह का गलत काम किया हो, तो इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। लेकिन अगर आरोप झूठे साबित होते हैं, तो सच भी सबके सामने आना चाहिए।
पेड PR चलाने का आरोप
अतुल डोभाल ने अनुराग पर पेड पीआर (Paid PR) चलाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति सच में डिप्रेशन में हो और आत्महत्या करने की सोच रहा हो, तो फिर सोशल मीडिया पर उसके पक्ष में पेड प्रचार कैसे चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर केवल इंस्टाग्राम लाइव आकर भावुक बातें कह देने से सच और झूठ का फैसला होने लगे, तो कोई भी ऐसा करके लोगों की सहानुभूति हासिल कर सकता है।
परिवार को मिल रही धमकियां
अतुल ने बताया कि अनुराग के एक्सीडेंट के बाद उनका परिवार बेहद तनाव में है। उनकी मां इस घटना से सदमे में थीं और पूरे परिवार को लोगों की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अनुराग के लाखों फॉलोअर्स हैं और जब उन्होंने लाइव आकर परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया, तो इसके बाद हालात और बिगड़ गए।
अतुल के मुताबिक, कई लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे और उन्हें जिंदा जलाने तक की धमकियां दे रहे थे।
अस्पताल में मिलने क्यों नहीं गया परिवार?
सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है कि अनुराग के एक्सीडेंट के बाद उनका परिवार अस्पताल मिलने क्यों नहीं गया। इस पर भी अतुल ने जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि अनुराग ने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और झूठे केस भी किए थे। ऐसे में उनसे मिलना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोप सच हैं तो उसके सबूत सामने लाए जाएं।
पत्नी ने केस वापस लिया
अतुल ने दावा किया कि अनुराग की पत्नी रितिका ने पहले जो केस दर्ज कराया था, उसे बाद में वापस ले लिया। उनका कहना है कि 15 नवंबर को कोर्ट के बाहर रितिका ने माफी भी मांगी थी और कहा था कि उन्हें गलत जानकारी दी गई थी।
अतुल ने यह भी बताया कि इन विवादों की वजह से उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक तक आ चुका है और कई बार अस्पताल जाना पड़ा।
सच सामने लाने की मांग
वीडियो के अंत में अतुल डोभाल ने कहा कि उनका मकसद केवल अपने माता-पिता पर लगे आरोपों को हटाना है। उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी साबित होते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाए, लेकिन अगर आरोप झूठे हैं तो सच भी सामने आना चाहिए।
यह भी पढ़े







