
आज यानी 11 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है।
Ayodhya Ram mandir: आज यानी 11 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। पुजारियों ने उनके विशेष पूजा की शुरुआत भी कर दी है। इस दौरान उनका पंचामृत अभिषेक भी किया गया। पहले उनका दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया फिर बाद में उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। आज लगभग 5000 श्रद्धालु एक साथ रामकथा सुनेंगे। पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन की आज से शुरुवात हो जाएगी। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मंदिर परिसर को विदेशी फूलो से भी सजाया गया ।
Ayodhya Ram mandir: प्रधानमंत्री ने दी लोगों को बधाई
Ayodhya Ram mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर सबको बधाई दी और कहा कि-राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रामलाल की महाआरती करेंगे। आपको बता दे इस पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया गया जो आज से प्रारंभ भी हो चुका है। यह कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलेगा जहां संगीत और कला जगत की हस्तिया भी मौजूद रहेंगी । सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में आज होने वाले इस भव्य उत्सव के दौरान दोनों डिप्टी सीएम के भी सम्मिलित होने की संभावना है। योगी आदित्यनाथ का अयोध्या द्वारा करीब 5 घंटे का है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन किया है।
Ayodhya Ram mandir: दूरदर्शन पर प्रसारित होंगे आयोजित कार्यक्रम
Ayodhya Ram mandir: उत्सव में संगीत और कला जगत के महान हस्तियां अभी शामिल होंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या 10:00 बजे ही पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम के लिए सभी पास निलंबित हो चुके हैं। यहां होने वाले सभी आयोजन दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएंगे। आपको बता दे मंदिर परिसर 50 कुंतल से ज्यादा फूलों से सुसज्जित किया गया है। वीआईपी गेट नंबर 11 समेत अन्य प्रवेश द्वार पर अनोखा और भव्य सजावट की गई है। नगर निगम ने आयोजन और महाकुंभ की तैयारी के लिए पेड़ों और लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है।
Ayodhya Ram mandir: राम लाल के लिए तैयार किए गए 56 भोग
Ayodhya Ram mandir: योगी आदित्यनाथ द्वारा रामलाल की महा आरती की जाएगी और बाद में वह भोग भी अर्पित करेंगे। इसके बाद यज्ञशाला में हवन भी करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस पर आयोजन की पूरी व्यवस्था अच्छे से की है। ट्रस्ट के मुताबिक उत्सव को दिव्यता और भव्यता का संगम बनाने के लिए दीप उत्सव के तर्ज पर हर साल कुछ नया जोड़ा जाएगा। रामलाल के लिए 56 भोग भी बनाए गए हैं। जिन्हें प्रसाद के रूप में वहां पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को बांट दिया जाएगा। हर भक्त को दर्शन करने की पूरी और कड़ी व्यवस्था की गई है।
Ayodhya Ram mandir: 10 राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे के दर्शन करने
Ayodhya Ram mandir: रामलाल को आज भव्य तरीके से सजाया गया है। साथ ही दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत 10 अन्य राज्यों से श्रद्धालु रामलाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। साथ ही 5000 श्रद्धालु एक साथ राम कथा भी सुनेंगे। जिनमे से 110 VIP गेस्ट होंगे।
मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर हैंगर टेंट लगवाए हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार आज लगभग 2 लाख श्रद्धालु रामलाल के दर्शन करेंगे। आम दर्शन सुबह 6:30 से रात 9:00 तक जारी रहेगा।
Lal Bahadur Shastri Death Anniversary 2025: जीवन, राजनीति, उपलब्धियाँ, मृत्यु और अधिक