खेतों की पगडंडियों से शुरू हुआ एक सपना, जो आज अमेरिका की जमीन पर सुनहरे पदकों के साथ पूरा हुआ।
यह कहानी है बबीता पटेल की। जो एक साधारण से किसान परिवार की बेटी है , जो कभी खेतों में पिता के साथ काम करती थी, और आज वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में दो-दो मेडल जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर रही है। CISF में हवलदार के पद पर कार्यरत बबीता ने अपने हौसले, मेहनत और जज्बे से वो कर दिखाया जो लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुका है।
प्रयागराज की बबीता पटेल ने बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया। उन्होंने पोल वॉल्ट में स्वर्ण हाई जंप में कांस्य हेप्टाथलॉन में रजत और 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता। सीआईएसएफ हवलदार बबीता की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। और बबिता के कोच घनश्याम यादव ने उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की।

