Bihar Assembly Elections 2025 अभी ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में सीटों के बटवारे को लेकर लगातार महागठबंधन और एनडीए दोनों में ही खिचड़ी पक रही है। एक ओर जहां महागठबंधन में लगातार बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है, तो वहीं एनडीए के नेता यह कह रहे हैं कि सीटों के बंटवारे में कोई परेशानी नहीं होगी। जैसे लोकसभा में सीट तय की गई थी उसी तरह विधानसभा में भी हम लोग मिलकर बैठकर तय कर लेंगे।
हालांकि,ये इतना आसान नहीं है जितना आसान इसे दिखाने की कोशिश की जा रही है। समझने वाली बात यह है की महागठबंधन में अभी दलों को ज्यादा से ज्यादा सीट की चाहत है। लेकिन एनडीए में जो फार्मूला भाजपा और जेडीयू बनाने की फिराक में है क्या उससे पर चिराग पासवान और मांझी सहमति जगाएंगे ? यह बड़ा सवाल तूल पकड़ने लगा है।





