Bihar Budget 2025-26: बिहार का आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने वाला है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिहार का बजट 3 लाख करोड रुपए के पार होगा। इसमें सरकार ने कई मुद्दों पर जोर दिया है। जिसमें रोजगरोन्मुखी शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना शामिल है। इसके अतिरिक्त महिला विकास और सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनको ध्यान में रखते हुए यह बजट बनाया गया है।
Bihar Budget 2025-26: वर्तमान वित्त वर्ष का बजट 2.79 लाख करोड़
इस बार आगामी वित्त वर्ष का बजट 3.10 लाख करोड़ से लेकर 3.20 लाख करोड़ के बीच होने वाला है। आपको बता दे कि चालू वित्त वर्ष का बजट 2.79 लाख करोड़ था। आगामी बजट से बिहार के स्वयं के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगे। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विकास और जनकल्याण पर बिहार सरकार का ध्यान केंद्रित होगा।
Bihar Budget 2025-26: बिहार सरकार ने कई लोगों से ली सलाह
आगामी वित्तीय वर्ष का बजट तैयार करने से पहले नितीश सरकार ने कई लोगों से राय मशवरा लिया है। कई अहम वर्गों के एक्सपर्ट से बातचीत की है। जिसमें किसान संगठन व्यापारी, वित्त विशेषज्ञ और समाज के अन्य एक्सपर्ट भी शामिल है। इसका उद्देश्य यह है कि बिहार में सभी वर्ग के लोगों की जरूरत को पूरा करने हेतु ये बजट सक्षम रहे। इसके अलावा भी नीतीश कुमार द्वारा किए गए अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई बड़े ऐलान भी इस बजट में शामिल होंगे। इससे जनता को डायरेक्ट लाभ मिलेगा और सरकार की एक अच्छी छवि भी मजबूत होगी।
Bihar Budget 2025-26: युवाओं के लिए रोजगार की सौगात
आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा होने की संभावना है। सरकार बजट में लगभग 6 लाख सरकारी नौकरी देने का प्रावधान कर सकती हैं। इसमें बड़ी बहाली पुलिस, सिपाही और शिक्षकों की हो सकती है। नीतीश सरकार का यह दावा है कि चुनाव से पहले 3 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा ,वही बाकि की तीन लाख भर्तियां चुनाव के बाद की जाएगी।
Bihar Budget 2025-26: किसानों के लिए ये योजनाएं हैं संभावित
बिहार के किसानों के लिए इस बार बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। डीजल पर सब्सिडी, फिक्स चार्ज की बिजली, धान गेहूं खरीद के लिए विशेष बजट जारी हो सकता है। इसके अतिरिक्त ट्यूबवेल लगवाने और नयी फसलों के बेज पर भी सब्सिडी मिलने की संभावना हैं।
Bihar Budget 2025-26: महिला और वृद्धों के लिए बजट में क्या ?
महिलाओं के लिए इस बार बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु स्पेशल पैकेज का ऐलान किया जा सकता है। छोटे मध्य और बड़े स्तर के बिजनेस में निवेश करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सब्सिडी देने की संभावना है। दलित महिलाओं के लिए अलग से राशि आवंटित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। वर्तमान समय में राज्य में वृद्धो को ₹400 प्रति माह पेंशन दी जाती है। जिसे बढ़ाकर ₹1000 किया जा सकता है। वही हेल्थ इंश्योरेंस जैसी योजनाओं का भी ऐलान हो सकता है। जिससे बुजुर्गों को मुफ्त और सस्ते स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
Bihar Budget 2025-26: पेट्रोल डीजल पर छूट नहीं
इस बजट में आम लोगों को पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कोई राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सरकार ने इस बात का अंदेशा जताया है कि वह पेट्रोल डीजल पर वैट में कटौती नहीं करेगी। राज्य में अभी पेट्रोल डीजल पर 48% वैट 35% एक्साइज ड्यूटी 15% सेल्स टैक्स और 2% कस्टम ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे कीमतों में राहत का मिलना मुश्किल साबित हो रहा है।