
Bihar Police Jobs 2025 मंगलवार को बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के लिए पुलिस कांस्टेबल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी csbc.bih.nic.in पर जाकर 18 मार्च 2025 से आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है। जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की भर्ती के लिए भर्ती/चयन प्रक्रिया साथ ही होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन में अपनी प्राथमिकता अंकित कर सकते हैं।
Bihar Police Jobs 2025 भारतीयों के लिए अहम जानकारियां
इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी लेकिन परीक्षा पास करने वालों को ही अगले चरण के लिए चुना जाएगा। अगले चरण में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनाई जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू नहीं होगा।अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उन्हें आरक्षण का फायदा नहीं होगा। चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे कार्यों में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police Jobs 2025 एज लिमिट
सामान्य वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष तय की गई है। वही पिछड़े वर्ग एवं अत्यंत पिछ पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष है और पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम वर्ग 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष की गई है। जबकि एससी/ एसटी पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक निश्चित की गई है। सभी वर्गों के बिहार में ट्रेंड व नामांकित होम गार्ड्स को अधिक आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Bihar Police Jobs 2025 क्रांतिकारी अनुसार भर्ती
कुल 19838 पदों की भर्ती में 7935 पद अनारक्षित (सामान्य) है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 1983, अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए और 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 3571, पिछड़े वर्ग के लिए 2381 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित किए गए हैं।
Bihar Police Jobs 2025 लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है
बेसिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसके लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा का लेवल बिहार बोर्ड कक्षा 10वी के स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित प्रश्न दिए जाएंगे। फिजिकल टेस्ट के लिए वही लोग क्वालीफाई होंगे जो 100 में से 30% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
Bihar Police Jobs 2025 आवेदन शुल्क
बिहार के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनारक्षित वर्ग एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे किसी भी अन्य वर्ग के हो आवेदन शुल्क 675 है।
वही बिहार राज्य के मूल निवासी एससी /एसटी सभी वर्ग कोटी /महिला अभ्यर्थियों एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी के लिए ₹180 आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।
deputy Commissioner Sanjay: नोएडा में GST डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने की आत्महत्या।