बिहार के दरभंगा जिले के विनीता थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने महिला व नाबालिक बच्चियों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 16 वर्षीय लड़की जिसका नाम किशोरी बताया जा रहा है, का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। पुलिस और गांव वालों की सतर्कता से किशोरी को बचा लिया गया, हालांकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी के आरोपी मौके से फरार हैं।

