
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे तय की है
Delhi CM: 27 साल बाद दिल्ली में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब तक CM चेहरे का ऐलान नहीं किया है। हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख और समय निश्चित हो चुकी है। लेकिन चेहरे पर सस्पेंस अभी बना हुआ है। आपको बता दे की दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण 20 फरवरी को शाम 4:00 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। भाजपा नेताओं के मुताबिक शपथ ग्रहण से 1 दिन पहले यानी की 19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक भी हो सकती है।
Delhi CM: 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण
भाजपा ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे तय की है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसके लिए अभी से सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके अलावा भाजपा नेताओं का कहना है कि 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। हालांकि पहले यह बैठक 17 फरवरी को होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। संभावना है कि इस बैठक के दौरान ही CM के नाम पर मोहर लगेगी।
Delhi CM चेहरे पर सस्पेंस जारी
दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अभी तक CM का चेहरा सामने नहीं आ पाया है। इस पर लगातार विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है। दिल्ली में CM चेहरे को लेकर एक उच्च स्तर पर चर्चा भी हो रही है। सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और रेखा गुप्ता जैसे नाम पर चर्चा हो रही है। लेकिन भाजपा अभी तक इस बारे में सस्पेंस बनाई हुई है। भाजपा ने इस बात का भी ऐलान किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद ही दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। आपको बता दे प्रधानमंत्री मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर थे।
Delhi CM की रेस में प्रवेश वर्मा सबसे आगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम शामिल हो चुके हैं। हालांकि इन सभी नाम में सबसे आगे प्रवेश वर्मा नजर आ रहे हैं। जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद का नाम भी रेस में आगे ही चल रहा है। जिनका केंद्रीय नेताओं के साथ अच्छा संबंध रहा है। वहीं अगर महिला चेहरे की बात करें तो शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल है। जबकि रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम भी चर्चा में है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। वह दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। जबकि मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो चुके है और वे भाजपा के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं और पहले प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा आरएसएस के मजबूत प्रतिनिधि जीतेन्द्र महाजन और शिखा राय भी इस दौड़ में शामिल है।
यह 15 नाम हुए हैं शॉर्ट लिस्ट
प्रवेश वर्मा, शिखा राय, रविंद्र इंद्रराज सिंह, विजेंद्र गुप्ता, राजकुमार भाटिया, जितेंदर महाजन, रेखा गुप्ता, करनैल सिंह, हरीश खुराना, मनजिंदर सिंह, कैलाश गहलोत, नीरज बैसोया, सतीश उपाध्याय, रविंद्र सिंह नेगी, अभय वर्मा, अरविंदर सिंह लवली, मोहन सिंह बिष्ट, कपिल मिश्रा, आशीष सूद।
Delhi Earthquake: दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में तेज भूंकप के झटके, जानिए क्यों आता है भूकंप ?