दिल्ली में पुरानी गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत राजधानी में अब पुरानी डीज़ल और पेट्रोल वाहनों की जब्ती पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार ने इस मुद्दे पर केंद्र को पत्र लिखते हुए ईंधन प्रतिबंध हटाने की मांग की है। यह फैसला उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है, जिनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पुरानी गाड़ियों से जुड़ी है।
सरकार ने पुराने वाहनों पर लगे ईंधन प्रतिबंध को हटाने के लिए तकनीकी चुनौतियां एवं जटिल प्रणालियों का हवाला देते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखा है। पुराने वाहनों की जब्ती के अभियान को लेकर करना पड़ा दिल्ली सरकार को यू-टर्न।

