First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज हरियाणा के जींद-सोनीपत रूप पर चलेगी। यह पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन, चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार की गई है। 89 किलोमीटर के इस रूट पर आज से इसका ट्रायल शुरू होने वाला है। ये ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 1200 हॉर्स पावर की क्षमता वाली ये ट्रेन एक बार में 2638 यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी।

