राजस्थान के उदयपुर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बॉलीवुड से जुड़े एक कास्टिंग डायरेक्टर पर फ्रांस से आई युवती के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। आरोपी का नाम सिद्धार्थ ओझा उर्फ पुष्पराज बताया जा रहा है, जो “उदयपुर कास्टिंग कॉल” नाम की एक कास्टिंग कंपनी चलाता है। ये मामला न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा है बल्कि एक विदेशी महिला होने के चलते अंतरराष्ट्रीय ध्यान भी खींच रहा है।

