हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हंसी को हिसार से अलग कर New district in Haryana बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हंसी को हिसार से अलग कर New district in Haryana बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद बुधवार देर शाम आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगा दी गई। अब जल्द ही जिला हांसी के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिला बनने के साथ ही हरियाणा में जिलों की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को Hansi में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए जिले के गठन की घोषणा की थी। इसके अगले ही दिन सरकार ने तेजी दिखाते हुए कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
राज्य पुनर्गठन समिति की सिफारिश पर फैसला
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर को हुई बैठक में Hansi जिले के गठन को लेकर सिफारिश की थी। समिति की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसे बाद में कैबिनेट के समक्ष रखा गया।
यह प्रस्ताव हिसार के उपायुक्त द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विभागीय समन्वय सुधारने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।
दो उपमंडल, तीन तहसील और 110 गांव होंगे शामिल
नए जिला हांसी में हंसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे। इसके साथ ही तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास तथा एक उपतहसील खेड़ी जालब शामिल की गई है। जिले में तीन विकास खंड हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी बनाए जाएंगे।
New district in Haryana का क्षेत्रफल और जनसंख्या
प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा और अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला बनने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए हिसार नहीं जाना पड़ेगा।
नए जिला Hansi में शामिल शहर और गांवों की पूरी सूची
- हांसी शहर
- अनीपुरा
- बडाला
- बांडा हेडी
- बाडा जग्गा
- बड़छपर
- बास आजमशाहपुर
- बास अकबरपुर
- बास बादशाहपुर
- बास खुर्द बिजान
- भकलाना
- भैणी अमीरपुर
- भाटला
- भाटोल जाटान
- भाटोल रागडान
- बीड हांसी
- बुडाना
- चानोत
- डाटा
- दयाल सिंह कॉलोनी
- दैपल
- धामियां
- ढाणा खुर्द
- ढाणा कलां
- ढंढेरी
- ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा
- ढाणी गुजरान
- ढाणी केंदु
- ढाणी कुम्हारान
- ढाणी कुन्दनपुर
- ढाणी पाल
- ढाणी पीरान
- खेड़ा रागडान
- खेड़ी गगन
- खेड़ी जालब
- खेड़ी लोचब
- खेड़ी रोज
- खेड़ी श्योराण
- किन्नर
- कोथ कलां
- कोथ खुर्द
- कुलाना
- कुम्भा
- कुतुबपुर
- लालपुरा
- लोहारी राघो
- मदन हेडी
- माढा
- मैहंदा
- महजद
- माजरा
- मामनपुरा
- मसूदपुर
- मिलकपुर
- मिर्चपुर
- मोहला
- मोठ करनैल साहब
- मोठ रांगडान
- मुजादपुर
- नाडा
- नारनौंद
- नारनौंद औंगशाहपुर
- पाली
- पेटवाड़
- प्रेमनगर
- ढाणी पीरावाली
- ढाणी पुरिया
- ढाणी राजू
- ढाणी सकरी
- ढाणी ठाकरिया
- धर्म खेड़ी
- गढ़ी
- गढ़ी अजिमा
- गामड़ा
- घिराय
- गुराना
- हैबतपुर
- हाजमपुर
- जमावड़ी
- जामनी खेड़ी
- जीतपुरा
- कांगसर
- कंवारी
- कापड़ो
- खाण्डा खेड़ी
- खानपुर
- खरबला
- खरकड़ा
- पुट्ठी मंगलखां
- पुट्ठी समैण
- राजपुरा
- राजथल
- राखी खास
- राखी शाहपुर
- रामायण
- रामपुरा
- रोशन खेड़ा माजरा खरबला
- सैनीपुरा
- शेखपुरा
- सिंधर
- सिंघवा खास
- सिंघवा राघो
- सीसर
- सिसाय बोला
- सिसाय कालीरावण
- सोरखी
- सुलचानी
- सुल्तानपुर
- थुराना
- उगालन
- उमरा
विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बैठक
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दल की बैठक भी ली। इसमें कांग्रेस और इनेलो द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई गई।
मुख्यमंत्री निवास पर रात्रिभोज
कैबिनेट और विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।
हांसी को New district in Haryana बनाए जाने का निर्णय क्षेत्रीय विकास, प्रशासनिक सुविधा और जनता को तेज व प्रभावी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
India shuts visa centre in Dhaka: भारत-बांग्लादेश रिश्तों में दरार गहरी, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे
Delhi pollution new rules: प्रदूषण पर लगाम के लिए दिल्ली में सख्त नियम लागू, जानिए किसे मिली राहत





