HAU student protest: हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन गुरुवार को 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्रों ने आज यानी 27 जून को यूनिवर्सिटी के चारों गेटो को बंद करने के आवाहन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है और सरकार को मांगे पूरी करने के लिए अल्टीमेटम में अवधि अब 1 जुलाई तक कर दी है। छात्रों का कहना है कि उनका संयम अब चरम सीमा पर है।
अगर सरकार ने 1 जुलाई तक सभी मांगों पर सुनवाई नहीं की तो 2 जुलाई से प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्र और यूनिवर्सिटीज पूरी तरह ठप कर दिए जाएंगे। छात्रों का कहना है कि वह प्रशासनिक छलावा, अधूरी घोषणाएं और छात्र कल्याण की उपेक्षा के बावजूद भी सरकार पर विश्वास कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रों ने चेतावनी भी दी की यदि छात्राओं से जबरदस्ती हॉस्टल खाली कराया गया तो वह 2 जुलाई की प्रतीक्षा नहीं करेंगे।

