Headlines of the Day, March 19, 2026
ये हैं आज की 10 हेड लाइन्स
इज़राइल के हमले 19वें दिन भी जारी – हालात बेहद गंभीर – दुनिया में और बढ़े तेल के दाम
तेल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज
19 मार्च से शुरू नवरात्रि, जानिए घटस्थापना मुहूर्त और पूरी डिटेल
राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी
Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, अब कौन बनेगा अगला CM?
दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, 9 की मौत, Fire Brigade देरी पर सवाल
इंदौर में कार से लगी आग, 7 सिलेंडर फटे, 8 लोगों की मौत
पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2:सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे
सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत
यूपी में कल से 4 दिन बारिश-ओले का अलर्ट:40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं
अब खबरें विस्तार से
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमले 19वें दिन भी जारी हैं और हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। तेहरान, करज और शिराज़ जैसे शहरों में धमाकों की खबरें हैं, जबकि अराक में एक घर पर हमले में तीन दिन के शिशु और उसकी बहन समेत परिवार के सदस्य मारे गए। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पुष्टि की है कि मिनाब शहर के एक स्कूल पर अमेरिकी हमले में 170 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश छात्राएँ थीं। अब तक 1,444 लोगों की मौत और 18,551 घायल होने की सूचना है। खाड़ी देशों में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ है। इज़राइल ने लेबनान में सीमित जमीनी अभियान शुरू किया है, जिससे एक मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस युद्ध ने वैश्विक तेल कीमतों को 50% तक बढ़ा दिया है और ऊर्जा संकट गहरा गया है।
तेल लेकर आ गया तीसरा भारतीय जहाज भी होर्मुज पार करके
भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह जहाज UAE के फुजैराह पोर्ट से होकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार करते हुए भारत आया है। इसमें करीब 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है।
भारत में हर दिन करीब 5.5–5.6 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है। इससे पहले मंगलवार को ‘नंदा देवी’ जहाज वडिनार पोर्ट पहुंचा था। इसमें करीब 46,500 मीट्रिक टन LPG लाई गई है।
वहीं, सोमवार को ‘शिवालिक’ जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। इसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG थी। यह गैस लगभग 32.4 लाख घरेलू सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।
कल से प्रारम्भ हो रहा है हिन्दू नव वर्ष – कल है गुड़ीपड़वा – चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस
चैत्र नवरात्रि 2026 का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से मानी जाएगी और समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा।
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:43 बजे तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक भी कलश स्थापना की जा सकती है।
राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी
राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा से कहा, ‘मैं सबसे पहले देवगौड़ाजी का उल्लेख करना चाहूंगा। मुझे पता नहीं कि उन्हें क्या हुआ, मोहब्बत हमारे साथ की, लेकिन शादी मोदीजी के साथ की। शरद पवार दोबारा इस सदन में आएंगे।
राज्य सभा चुनाव में बिहार की 5 सीटों के आ गए नतीजे – अब कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री ?
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं और एनडीए के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं। इसके साथ ही ये भी तय हो गया है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। अब सबसे बड़ा सवाल—बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री एनडीए से ही होगा और फैसला जल्द ही नेतृत्व करेगा। उन्होंने संकेत दिए कि कुछ ही दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।
वहीं कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक खुद साथ नहीं रहना चाहते, इसलिए वोटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस खत्म हो जाएगी। वाराणसी में गंगा को अपवित्र करने की घटना पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली के पालम में आग का ऐसा तांडव… जिसने 9 जिंदगियां छीन लीं!
पश्चिमी दिल्ली के पालम के साध नगर में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 6:40 से 7 बजे के बीच लगी, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे।
देखते ही देखते धुआं पूरे मकान में फैल गया और कई लोग अंदर ही फंस गए। हालात इतने खतरनाक थे कि परिवार के सदस्यों को दो छोटे बच्चों को बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे फेंकना पड़ा। नीचे मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इमारत के निचले हिस्से में दुकानें और ऊपर परिवार रह रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि फायर ब्रिगेड को पहुंचने में 40–45 मिनट की देरी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग और तलाशी अभियान अभी जारी है।
इंदौर में कार से लगी आग – फटे 8 सिलेंडर – 6 लोगों की जानें गईं
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें बिहार के किशनगंज के एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे 7 गैस सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। धमाकों से मकान का हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
यह परिवार इंदौर अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने आया था, लेकिन यह मुलाकात आखिरी साबित हुई।
पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2 – सेंसर बोर्ड ने कर डाले 21 बदलाव -गालियां हो गईं गायब
धुरंधर पार्ट -2 में गाली वाले डायलॉग म्यूट कर दिए गए हैं और अब इसको 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड ने इसे A (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि 18 साल से कम उम्र के लोग यह फिल्म नहीं देख सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम काफी लंबा है। धुरंधर 2 की कुल लंबाई करीब 229 मिनट (3 घंटे 49 मिनट) बताई जा रही है। पहले पार्ट की लंबाई 214 मिनट थी, लेकिन यह उससे भी ज्यादा लंबी है। इसी के साथ ये फिल्म अब बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में 6वें नंबर पर आ गई है।
शुरू होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा आईपीएल सीज़न – इस बार होंगे 84 मुकाबले
बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से हो रही है शुरुआत। 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च से IPL का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के साथ इस ‘क्रिकेट त्योहार’ की शुरुआत होगी।
यह IPL का 19वां सीजन है और अब तक का सबसे बड़ा भी माना जा रहा है। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जो पहले से ज्यादा हैं। पहले एक सीजन में अधिकतम 74 मैच होते थे।
टूर्नामेंट 64 दिनों तक चलेगा और देश के 13 अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले होंगे। सभी टीमें अभी प्री-सीजन कैंप में तैयारी कर रही हैं। वर्ल्ड कप के सिर्फ 20 दिन बाद IPL शुरू हो रहा है। इस वजह से खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
यूपी में कल से 4 दिन बारिश-ओले का अलर्ट:40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं
यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 मार्च से अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 39.8°C दर्ज हुआ। वहीं, वाराणसी (37.6°C) और प्रयागराज (37.5°C) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश और आंधी का दौर शुरू होगा. साथ ही तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Manergy is an advanced male vitality supplement created to help support healthy testosterone levels
NerveGenics is a naturally formulated nerve-health supplement created to promote nerve comfort, cellular energy support, antioxidant defense