Headlines on March 21, 2026
ये हैं Headlines on March 21, 2026
ईरान का हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर हमला:3800 किमी दूर डिएगो गार्सिया पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, टारगेट से चूकी
मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा
एक अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम, यह कानून 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा.
बिहार में टीचर्स की 46,595 पदों पर भर्ती, जिलावार सिस्टम से बड़ा बदलाव
मांझी का बड़ा बयान: बिहार में जो भी सरकार बनेगी, चलेगी नीतीश मॉडल पर!
ग्रेटर नोएडा हादसा: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, सोसायटी में मातम
Apps का होगा अंत? Nothing के CEO Carl Pei का बड़ा दावा—AI Agents संभालेंगे आपकी दुनिया!
नोरा फतेही के गाने पर बवाल: फतवा जारी, NCW का समन, प्लेटफॉर्म्स से हटाया गया वीडियो!
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर संकट: शूटिंग अधूरी, प्रशांत तमांग की मौत के बाद रिलीज टली
ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे:राजस्थान में लोगों ने काली पट्टी बांधी; बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की साइट पर पहली बार नमाज
अब खबरें विस्तार से
ईरान का हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर हमला:3800 किमी दूर डिएगो गार्सिया पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, टारगेट से चूकी
इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग को 22 दिन हो गए हैं। ईरान ने शुक्रवार सुबह हिंद महासागर में स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के जॉइंट सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। CNN के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
उनके मुताबिक, ईरान ने 2 मिसाइलें दागीं, लेकिन कोई भी बेस को निशाना नहीं बना सकी। यह बेस ईरान के तट से लगभग 3810 किलोमीटर दूर है। तेहरान से इसकी दूरी 5 हजार किमी से भी ज्यादा है।
डिएगो गार्सिया अमेरिका के लिए बेहद अहम सैन्य ठिकाना है। इस बेस से अमेरिका अपने बॉम्बर प्लेन का इस्तेमाल करता है। यहां बड़े टैंकर विमान (जैसे KC-135) और निगरानी करने वाले विमान भी काम कर सकते हैं।
मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा
Mathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक Baba Chandrashekhar की संदिग्ध मौत से तनाव का माहौल है। बाबा चंद्रशेखर क्षेत्र में सक्रिय गौरक्षक थे और गौ-तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जाने जाते थे। वे अक्सर हाथ में फरसा लेकर चलते थे, इसी वजह से लोग उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ कहते थे। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास तड़के करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बाबा संदिग्ध गौ-तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना हादसा है या साजिश, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
एक अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम, यह कानून 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा.
भारत सरकार ने देश के टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए आयकर अधिनियम 2025 को अधिसूचित कर दिया है। यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और 1961 से चल रहे पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा। सरकार का दावा है कि इससे टैक्स व्यवस्था अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टैक्स अनुपालन बेहतर होगा और विवादों में कमी आएगी।
हालांकि टैक्स स्लैब और दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नियमों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं जो नौकरीपेशा लोगों, निवेशकों और व्यवसायियों सभी को प्रभावित करेंगे।
बिहार में टीचर्स की 46,595 पदों पर भर्ती, जिलावार सिस्टम से बड़ा बदलाव
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में जल्द ही करीब 46,595 पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है, जिसमें सबसे अधिक पद शिक्षकों के बताए जा रहे हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत जिलावार भर्ती सिस्टम लागू होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय राज्य के 38 जिलों में से अपनी पसंद का जिला चुनना होगा। खास बात यह है कि एक बार जिस जिले में पोस्टिंग मिल जाएगी, उसके बाद ट्रांसफर की सुविधा नहीं दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस नए सिस्टम से स्थानीय स्तर पर स्थिरता आएगी और शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। हालांकि भर्ती के नोटिफिकेशन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से वे इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और देरी उनके भविष्य को प्रभावित कर रही है। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
मांझी का बड़ा बयान: बिहार में जो भी सरकार बनेगी, चलेगी नीतीश मॉडल पर!
केंद्रीय मंत्री Jeetan Ram Manjhi ने बिहार की सियासत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी सरकार बनेगी, उसे Nitish Kumar की नीतियों पर ही चलना होगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खासकर Bharatiya Janata Party की रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान गठबंधन के अंदर शक्ति संतुलन का संकेत है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अब बड़ा सवाल यही है कि बीजेपी अपनी अलग लाइन बनाएगी या नीतीश मॉडल पर ही चलेगी।
ग्रेटर नोएडा हादसा: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, सोसायटी में मातम
Greater Noida में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया, जहां 3 साल का मासूम 12वीं मंजिल से गिर गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर की बालकनी में खेल रहा था और उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। गिरने के बाद परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे अपार्टमेंट में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालकनी में सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना एक बार फिर ऊंची इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Apps का होगा अंत? Nothing के CEO Carl Pei का बड़ा दावा—AI Agents संभालेंगे आपकी दुनिया!
Carl Pei, जो Nothing के CEO हैं, ने टेक्नोलॉजी के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में मोबाइल Apps का दौर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और उनकी जगह AI Agents ले लेंगे। उनके मुताबिक यूजर्स को अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उन्हें सिर्फ यह बताना होगा कि उन्हें क्या काम करना है। इसके बाद AI खुद ही कैब बुक करने, मीटिंग सेट करने, शॉपिंग या अन्य डिजिटल टास्क अपने आप पूरा कर देगा। Carl Pei का मानना है कि यह बदलाव स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगा और यूजर इंटरफेस और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि AI आधारित सिस्टम ज्यादा पर्सनलाइज्ड और समय बचाने वाले होंगे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के साथ डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।
नोरा फतेही के गाने पर बवाल: फतवा जारी, NCW का समन, प्लेटफॉर्म्स से हटाया गया वीडियो!
एक्ट्रेस-डांसर Nora Fatehi का नया गाना “सरके चुनर तेरी” रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने को लेकर एक मुस्लिम संगठन ने फतवा जारी किया है, वहीं National Commission for Women (NCW) ने भी मामले में समन भेजकर सख्त रुख अपनाया है। आरोप है कि गाने के लिरिक्स और प्रस्तुति महिलाओं की गरिमा के खिलाफ और आपत्तिजनक हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर जमकर विरोध देखने को मिला, जहां कई यूजर्स ने इसे अश्लील बताया। बढ़ते विवाद के बीच मेकर्स ने गाने को यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है। इस पूरे मामले पर नोरा फतेही ने सफाई देते हुए कहा कि गाने के लिरिक्स के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं और यह निर्णय मेकर्स का था। फिलहाल यह मामला मनोरंजन जगत से निकलकर सामाजिक और कानूनी बहस का मुद्दा बन गया है।
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर संकट: शूटिंग अधूरी, प्रशांत तमांग की मौत के बाद रिलीज टली
बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की फिल्म “मातृभूमि” इन दिनों गंभीर मुश्किलों में घिर गई है। पहले फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिससे प्रोजेक्ट पहले ही देरी का शिकार था। इसी बीच एक्टर Prashant Tamang की अचानक मौत ने फिल्म को बड़ा झटका दिया है। उनके साथ जुड़े कई अहम सीन अधूरे रह गए हैं, जिससे कहानी पर भी असर पड़ा है। इस वजह से मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज टालने का फैसला लिया है। अब निर्माता अधूरे हिस्सों को पूरा करने के लिए AI और VFX तकनीक का सहारा लेने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस फैसले को लेकर इंडस्ट्री में बहस भी छिड़ गई है कि क्या इस तरह फिल्म को पूरा करना सही होगा।
ईद पर भोपाल में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे:राजस्थान में लोगों ने काली पट्टी बांधी; बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की साइट पर पहली बार नमाज
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे।
भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे।
राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं।
मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया।
यह भी पढ़े
Nora Fatehi controversy: नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर फतवा जारी, NCW का समन






