दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 29 नवंबर से राजधानी में hot air balloon ride की शुरुआत कर दी है।
दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य में पहली बार एक नया और रोमांचक अध्याय जुड़ गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 29 नवंबर से राजधानी में hot air balloon ride की शुरुआत कर दी है। शुरुआत असीता ईस्ट पार्क से हुई, जहां लोगों को 100 से 150 फीट तक की ऊंचाई पर ले जाने वाले टेदर्ड बैलून का रोमांचक अनुभव मिला। यह पहल दिल्लीवासियों और पर्यटकों के लिए न सिर्फ मनोरंजन का नया साधन है, बल्कि यमुना के पुनर्निर्मित फ्लडप्लेन और शहर की आधुनिक स्काईलाइन को एक नई दृष्टि से देखने का अनोखा मौका भी है।
दिल्ली में ‘अर्बन बैलूनिंग’ का नया दौर
अब तक दिल्ली पर्यटन में hot air balloon ride जैसी आधुनिक और एडवेंचर-फ्रेंडली एक्टिविटी की कमी रही है। लेकिन अब DDA की इस पहल से राजधानी उन चुनिंदा ग्लोबल शहरों की सूची में शामिल हो गई है जहां शहर के अंदर ही अर्बन बैलूनिंग का अनुभव उपलब्ध कराया जाता है। यह ‘टेदर्ड बैलून’ तकनीक पर आधारित है, जिसमें बैलून को एक मजबूत केबल से बांधा जाता है और सीमित ऊंचाई तक नियंत्रित रूप से उड़ाया जाता है। यह तकनीक सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद विश्वसनीय मानी जाती है।
उपराज्यपाल ने किया ट्रायल फ्लाइट का जायजा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खुद बानसेरा पार्क में हॉट एयर बैलून के सफल ट्रायल की निगरानी की थी। ट्रायल फ्लाइट के बाद उन्होंने इसे दिल्लीवासियों के लिए एक “अनोखा और पहली बार का अनुभव” बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पूरी तरह प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा संचालित है और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया है। उनके मुताबिक, यह दिल्ली पर्यटन को एक नए स्तर तक ले जाने वाला अनुभव साबित होगा।
कहां-कहां से मिलेगी राइड?
DDA hot air balloon ride को चार प्रमुख लोकेशनों पर चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना बना रहा है। इनमें शामिल हैं
असीता ईस्ट पार्क – यहां 29 नवंबर से पब्लिक राइड की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
बानसेरा पार्क – जहां सफल ट्रायल किए गए थे और जल्द ही सार्वजनिक राइड शुरू होगी।
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज (CWG) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
DDA के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को इन सभी स्थानों से बैलूनिंग का अनुभव मिलेगा।
hot air balloon ride का अनुभव कैसा रहेगा?
राइड के दौरान बैलून लगभग 120 फीट तक की ऊंचाई पर जाता है। यह न सिर्फ रोमांचक है बल्कि बेहद आकर्षक भी, क्योंकि यहां से कई चीजें साफ दिखाई देती हैं। जैसे नव-विकसित यमुना रिवरफ्रंट, असीता पार्क की हरियाली, शहर की स्काईलाइन, दिल्ली के प्रमुख लैंडमार्क।
यह पहला मौका है जब दिल्ली के लोग अपनी ही राजधानी को आसमान से इतने करीब से देख पाएंगे।
टिकट की कीमत और समय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, hot air balloon ride की अनुमानित टिकट कीमत ₹3,000 + GST प्रति व्यक्ति रखी गई है।
एक टोकरी में एक समय में 3 से 5 लोग बैठ सकते हैं, जबकि मांग और आवश्यकता के अनुसार 8 से 10 लोगों की बड़ी टोकरी भी लगाई जा सकती है।
राइड के समय शाम 3:30 बजे से रात 7 बजे तक। अभी यह सेवा असीता पार्क में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य लोकेशनों पर भी शुरू की जाएगी।
लोगों के लिए क्या है खास?
दिल्ली की यह नई पहल सिर्फ एक मनोरंजन गतिविधि नहीं है, बल्कि यह कई मायनों में अनोखी और आकर्षक है। इसकी कुछ खास बातें:
1. 360° डिग्री पैनोरमिक व्यू
ऊपर से दिखने वाला पूरा लोकेशन यमुना, हरियाली, ट्रैक्स, पार्क और स्काईलाइन लोगों को एक अविस्मरणीय दृश्य प्रदान करता है।
2. सुरक्षित और नियंत्रित ऊंचाई
टेदर्ड बैलून सीमित ऊंचाई पर जाता है और मज़बूत स्टील केबल से बंधा रहता है, जिससे एरियल राइड सुरक्षित और स्थिर रहती है।
3. प्रशिक्षित पायलट और उच्च सुरक्षा
हर राइड एक एक्सपर्ट पायलट द्वारा नियंत्रित की जाती है। साथ ही विमानन विशेषज्ञों और DDA की टेक्निकल टीम द्वारा पहले से सुरक्षा जांच की जाती है।
4. हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट
परिवार, बच्चे, टूरिस्ट, कपल्स और एडवेंचर लवर्स सभी के लिए यह एक अनूठा अनुभव है। यह न सिर्फ मनोरंजन देता है बल्कि यादगार भी बन जाता है।
दिल्ली पर्यटन को मिल सकती है नई रफ्तार
विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में hot air balloon ride की शुरुआत राजधानी की पर्यटन छवि को काफी मजबूत कर सकती है। यमुना फ्लडप्लेन के पुनर्विकास के साथ यह अनुभव दिल्ली को एक आकर्षक और आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान दिलाएगा।
