Hrithik Roshan-Sussanne Khan Divorce Update: ₹400 करोड़ Alimony Claim पर आया बड़ा खुलासा
Hrithik Roshan-Sussanne Khan Divorce बॉलीवुड के सबसे बड़े Divorce cases में से एक है, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान को लेकर सालो से चर्चा होती रही है। अब सुजैन खान की बहन और जानी-मानी ज्वेलरी डिज़ाइनर फराह खान अली ने इस मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने 400 करोड़ रुपये की एलिमनी से जुड़ी ख़बरों को पूरी तरह ग़लत और बेबुनियाद बताया है।
सुजैन खान और ऋतिक रोशन के तलाक की पुरानी चर्चा
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलो में गिना जाता है। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। शादी के बाद 2006 में बेटे ऋहान का जन्म हुआ। इसके दो साल बाद 2008 में दूसरे बेटे ऋदान का जन्म हुआ।
शादी के करीब 14 साल बाद, साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान अलग हो गए थे। तलाक के बाद से यह खबर बार-बार सुर्ख़ियों में आती रही की सुजैन खान ने एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपये लिए थे। यह दावा लंबे समय तक सोशल मीडिया और गॉसिप का हिस्सा बना रहा।
फराह खान अली ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
अब इस पुरे विवाद पर सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। फराह खान अली पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। उन्होंने 400 करोड़ रुपये की एलिमनी से जुड़े सभी दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियादी बताया है।
फराह खान अली ने यह बात वीडियो जॉकी विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा की सालों से फ़ैल रही एलिमनी की कहानी सच्चाई से बिलकुल अलग है। उनके मुताबिक सुजैन खान ने तलाक के दौरान किसी तरह की एलिमनी नहीं ली।
एलिमनी को लेकर फराह खान अली का बयान
फराह खान अली ने साफ़ कहा की उनकी बहन ने तलाक में कोई पैसे नहीं लिया। उन्होंने बताया की इसी वजह से आज भी सुजैन खान का अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ अच्छा रिश्ता बना हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा की इस तरह की झूठी खबरें किसी की छवि को नुक्सान पहुंचती है। फराह खान अली के मुताबिक शादी को प्रेस में बढ़ा-चढ़कर पेश करने की कोई जरुरत नहीं होती। उनके अनुसार यह पूरी खबर गलत और भ्रामक है।
सुजैन खान को लेकर फैली गलत बातें
फराह खान अली ने बताया की सोशल मीडिया पर सुजैन खान को अक्सर “गोल्ड डिगर” कहकर ट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा की सच्चाई इससे बिलकुल उलटी है और सुजैन खान गोल्ड डिगर नहीं हैं।
उनके मुताबिक सुजैन खान ने हमेशा गरिमा के साथ हर परिस्थिति का सामना किया है। उन्होंने कभी भी अपने निजी जीवन को विवाद का विषय नहीं बनाया। फराह खान अली ने कहा की अगर सुजैन चाहती तो इन अफवाहों का जवाब बहुत पहले दे सकती थी, लेकिन उन्होंने हमेशा चुप रहना ही बेहतर समझा।
फराह खान अली की निजी ज़िन्दगी में भी उसी दौर में आया था बदलाव
फराह खान अली ने इंटरव्यू में यह भी बताया की जिस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान ला तलाक हुआ था, उसी दौरान वह खुद भी अपने पति डीजे अकील से अलग हो रही थी। उन्होंने बताया की डीजे अकील के साथ उनकी परेशानियां साल 2012 में शुरू हुई थी।
फराह खान अली ने बताया की उस मुश्किल दौर में दोनों बहनों ने एक दूसरे का साथ दिया। उन्होंने कहा की दोनों ने अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों का सामना धैर्य और गरिमा के साथ किया।
आगे क्या कहा फराह खान अली ने
फराह ने इंटरव्यू के अंत में एक बार फिर दोहराया की 400 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा की उनकी बहन ने तलाक में कुछ भी नहीं लिया और पूरी गरिमा के साथ अलग हुई।
फराह खान अली के इस बयान के बाद सोशल मैया पर सुजैन खान को लेकर चल रही एलिमनी की अफवाहों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालाँकि ऋतिक रोशन या सुजैन खान की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े…
Fuel Price Update: Petrol-Diesel के दाम पर बड़ा अपडेट, Oil Minister के बयान के बाद क्या बदला?
