हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक किशोर, चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, 21 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

