भारतीय तटरक्षक दिवस :हमारे देश की सीमाओं और देश के लोगो की सुरक्षा के लिए कई जवान बॉर्डर्स पर तैनात रहते है। वो जवान ना कश्मीर की बर्फीली वादियों से डरते है, ना ही राजस्थान की गर्मी से , ऐसे जवानो के लिए हमारा नमन। पर क्या आपको पता है भारतीय सीमाओं की सुरक्षा का भार सिर्फ जल सेना , वायु सेना और भारतीय नौसेना पर ही नहीं है बल्कि भारतीय तटरक्षक बल पर भी है।
भारतीय तटरक्षक दिवस
हर साल की तरह 2025 में भी 1 फरवरी को ” भारतीय तटरक्षक दिवस ” मनाया जाता है। ये दिन भारतीय तटरक्षक बल के बलिदानो और संघर्ष को सम्बोधित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सभी देश वासी उन जवानो को याद करते है जो लोग समुद्री तट पर देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए है , और जो निरन्तर रखवाली कर रहे है। भारतीय तटरक्षक दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम होते है जिनका उद्देश्य भारतीय तटरक्षक को सलामी देना होता है।
भारतीय तटरक्षक दिवस का इतिहास
भारतीय तटरक्षक दिवस की स्थापना 1 फ़रवरी 1977 को की गई थी। इसके बाद 18 अगस्त 1978 को संसद के द्वारा इसको मान्यता दी गई। भारतीय तटरक्षक तट का मकसद समुद्र पर होने वाले ग़ैरक़ानूनी कामो को रोकना , समुंद्री तटो की रक्षा करना और डकैतों को सीमाओं से दूर रखना है।
भारतीय तटरक्षक दिवस बल के प्रमुख कार्य
भारतीय तटरक्षक बल भारत के समुद्री क्षेत्रों की निगरानी करता है और अवैध गतिविधियों, जैसे तस्करी और समुद्री डकैती, को रोकता है। समुद्री आपदाओं के दौरान, अवैध मछली पकड़ने और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तटरक्षक बल खोज और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है, जिससे अनगिनत लोगों की जान बचाई जाती है। समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा में भी तटरक्षक बल का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें तेल रिसाव जैसी घटनाओं को नियंत्रित करना शामिल है। तटीय क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करना, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में, तटरक्षक बल की प्राथमिकताओं में शामिल है।
भारतीय तटरक्षक दिवस 2025
भारतीय तटरक्षक दिवस का दिन तटरक्षक बल के सदस्यों के समर्पण, बहादुरी, और सेवा के प्रति सम्मान प्रकट करने का विशेष अवसर है। भारत को सीमा और वायु सुरक्षा के साथ ही साथ समुद्री सुरक्षा भी आवश्यकता है। तटीय निगरानी और आपदा प्रबंधन में भारतीय तटरक्षक के सदस्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय तटरक्षक दिवस हमें उन बहादुर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है, जो देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका समर्पण और सेवा देश की सुरक्षा और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Budget Session 2025: राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की ये 10 बढ़ी बाते
1 thought on “भारतीय तटरक्षक दिवस 2025: समर्पण, सेवा और सुरक्षा का प्रतीक।”