
आज आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
IPL 2025 Eliminator: आज आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। जो भी टीम आज के मैच में हारेगी उसका सफर यहीं खत्म होगा और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में होगी जिसका मुकाबले पंजाब किंग्स से होगा।
यह दोनों टीम एक दूसरे का सामना प्लेऑफ में दूसरी बार करेंगी। इससे पहले 2023 के क्वालीफायर 2 में एक दूसरे का सामना किया था। तब गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 62 रनों से हराया था।
IPL 2025 Eliminator: मैच विवरण, एलिमिनेटर
MI vs GT
दिनांक: 30-05-2025
स्थान: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर
समय: 7:00PM, मैच स्टार्ट-7:30PM
IPL 2025 Eliminator: हेड टू हेड में गुजरात आगे
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल मिलाकर साथ मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से गुजरात टाइटंस ने पांच मैचों में जीत हासिल की है। जबकि मुंबई केवल दो मैच अपने नाम कर पायी हैं। इस हिसाब से गुजरात का पलड़ा मुंबई के खिलाफ भारी है। दोनों टीम सीजन में तीसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले जो दो मुकाबले खेले गए तो दोनों ही बार गुजरात ने जीत हासिल की है। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीम पहली बार भिड़ेंगी
IPL 2025 Eliminator: मुंबई इंडियंस का पांचवा एलिमिनेटर मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम पांचवीं बार आईपीएल का एलिमिनेटर मैच खेलेगी। इससे पहले साल 2011, 2012, 2014 और 2023 में एलिमिनेटर मुकाबले खेली थी। जिनमें से 2011 और 2023 में जीत हासिल की लेकिन क्वालीफायर टू में हार गई। वहीं 2012 और 2014 में एलिमिनेटर में ही हार कर बाहर हो गई थी। जबकि गुजरात पहली बार एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
IPL 2025 Eliminator: सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं
मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर काफी शानदार है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। और 147.53 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाएं। जबकि सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर बल्लेबाज है। वह काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं।
वही गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज है। उन्होंने 14 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं।
IPL 2025 Eliminator: साईं सुदर्शन GT के टॉप स्कोरर
गुजरात का टॉप ऑर्डर भी बेहतरीन फार्म में नजर आ रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन इस सीजन और टीम के टॉप स्कोरर है। अभी तक 155.37 की स्ट्राइक रेट से 779 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच अर्धशतक लगाए हैं। जबकि कप्तान शुभमण गिल ने अब तक छह अर्धशतक बनाए हैं और 649 रन बनाए हैं। शुभमण गिल का स्ट्राइक रेट 156.38 है। वह इस सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर है।
अगर गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज है और 14 मैचों में 23 विकेट झटके हैं।
IPL 2025 Eliminator: पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां पर अभी तक आईपीएल के 10 मैच खेले गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। यहां पर अधिकतर हाई स्कोरिंग मैच देखे गए हैं।
IPL 2025 Eliminator: वेदर रिपोर्ट
आज मुल्लांपुर का मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा। यहां पर पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 2% है। यहां का तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवाएं 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।
IPL 2025 Eliminator: अनुमानित प्लेईंग 11
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, चरिथ असलंका, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।