
IPL 4th Match Today आईपीएल के 18वें सीजन का चौथा मैच आज दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के सेकंड होम ग्राउंड डॉक्टर YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में शाम 7:30 से शुरू होगा। यहां दोनों ही टीम पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। पिछले वर्ष ऋषभ पंत दिल्ली और केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे। ऋषभ पंत को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड रुपए में खरीदा जो इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है। वहीं दूसरी ओर राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपए में मेगा ऑक्शन के दौरान खरीदा था।
IPL 4th Match Today
DC vs LSG
विवरण | जानकारी |
---|---|
टीम | दिल्ली कैपिटल्स (DC) vs लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
दिनांक | 24 मार्च 2025 |
स्थान | डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम |
टॉस समय | 7:00 PM |
मैच शुरू होने का समय | 7:30 PM |
IPL 4th Match Today: हेड टू हेड में दिल्ली पीछे
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं जिसमें तीन मैचों में लखनऊ ने जीत हासिल की है और दो में दिल्ली ने लखनऊ को हराया है। विशाखापट्टनम में आज दोनों ही टीम एक दूसरे के खिलाफ पहली बार भिडेंगी। दोनों ही टीमों को अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश है।
IPL 4th Match Today: दिल्ली की बैटिंग-बॉलिंग तो लखनऊ की फिनिशिंग है मजबूत
दिल्ली के स्टार्क और मुकेश कुमार नई गेंद, वहीं नटराजन और मोहित शर्मा डेथ ओवर में शानदार खिलाड़ी है। मिडिल ओवर के लिए कुलदीप और अक्षर पटेल भी बेहतरीन साबित हुए है। आज दिल्ली की टीम शानदार बैटिंग के दम पर अपनी टीम से एक बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करेगी वहीं लखनऊ की बात करें तो निकोलस पूरन, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद फिनिशिंग के लिए शानदार खिलाड़ी हैं। जबकि ऋषभ पंत आईपीएल में बेहद तेज खेलते हैं। जो मिडिल ऑर्डर को भी मजबूती देंगे। हालांकि टीम की नीव तो ओपनिंग कांबिनेशन ही रखेगी। देखना होगा कि इस मैच को कौन अपने नाम करता है।
IPL 4th Match Today: शुरुआती दो मैच में खेल रहा हूं का खेलना मुश्किल
बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं मिचेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हिली ने दी है उन्होंने बताया कि केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी मां बनने वाली है इस कारण उनके शुरुआती दो मैचों में खेलना मुश्किल साबित हो रहा है।
IPL 4th Match Today: पिच का हाल
आज विशाखापट्टनम की जिस पिच पर खेल होने वाला है वह पिच बैटिंग फ्रेंडली बताई जा रही है। विशाखापट्टनम में अब तक 15 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली आठ टीमों ने जीत हासिल की है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 7 मैच अपने नाम किये है। यहां का हाईएस्ट स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले वर्ष दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था जो की 272/7 है।
IPL 4th Match Today: विशाखापट्टनम का मौसम
विशाखापट्टनम में आज का मौसम मैच के लिहाज से थोड़ा खराब हो सकता है। बारिश की संभावना 61% बताई जा रही है। दोपहर में धूप रहेगी लेकिन बारिश होने की भी आशंका है। यहां का तापमान 26 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
IPL 4th Match Today: दोनों टीमों के प्लेईंग ११
क्र. संख्या | दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी | लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाड़ी |
---|---|---|
1 | अक्षर पटेल (कप्तान) | ऋषभ पंत (कप्तान) |
2 | जैक फ्रेजर-मैगर्क | अर्शिन कुलकर्णी |
3 | फाफ डु प्लेसिस | मिचेल मार्श |
4 | अभिषेक पोरेल | निकोलस पूरन |
5 | केएल राहुल | आयुष बडोनी |
6 | ट्रिस्टन स्टब्स | डेविड मिलर |
7 | आशुतोष शर्मा | अब्दुल समद |
8 | मिचेल स्टार्क | शार्दूल ठाकुर |
9 | कुलदीप यादव | राजवर्धन हंगरगेकर |
10 | मुकेश कुमार | रवि बिश्नोई |
11 | टी नटराजन | शमार जोसेफ |
12 | मोहित शर्मा | शाहबाज अहमद |
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी