
JEE Advanced Result 2025: IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली (JEE Advanced Result 2025): जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आईआईटी कानपुर ने आज, 2 जून 2025 को, जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है और दोनों के डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है। इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है। इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की विषयवार कटऑफ में 3% की कमी देखने को मिली है। ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है, जो पिछले साल से लगभग 30% कम है।
जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में कोटा के रजित गुप्ता ने टॉप रैंक हासिल की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली ज़ोन से परीक्षा दी थी।
रजित के पिता, दीपक गुप्ता, BSNL में इंजीनियर हैं, जबकि उनकी मां एक कॉलेज में होम साइंस की प्रोफेसर हैं। उनके पिता दीपक गुप्ता ने भी 1994 में राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा में 48वीं रैंक प्राप्त की थी।
यह पहली बार है जब कोटा के किसी स्थानीय छात्र ने जेईई एडवांस्ड में पहली रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि रजित और उनके पिता, दोनों ने एक ही कोचिंग संस्थान से तैयारी की थी। यह उपलब्धि न केवल रजित के लिए बल्कि कोटा के लिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है।
जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट 2025
रैंक | नाम | मार्क्स | जोन |
---|---|---|---|
1 | रजित गुप्ता | 332 | आईआईटी दिल्ली |
2 | सक्षम जिंदल | 332 | आईआईटी दिल्ली |
3 | माजिद मुजाहिद हुसैन | 330 | आईआईटी बॉम्बे |
4 | पार्थ मंदार वर्तक | 327 | आईआईटी बॉम्बे |
5 | उज्ज्वल केसरी | 324 | आईआईटी दिल्ली |
6 | अक्षत कुमार चौरसिया | 321 | आईआईटी कानपुर |
7 | साहिल मुकेश देव | 321 | आईआईटी बॉम्बे |
8 | देवेश पंकज भैया | 319 | आईआईटी दिल्ली |
9 | अर्णव सिंह | 319 | आईआईटी हैदराबाद |
10 | वडलमूड़ी लोकेश | 317 | आईआईटी हैदराबाद |
JEE Advanced Result 2025 कैसे चेक करें
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- नए विंडो पर उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट लॉगिन देख सकते हैं।
- यहां, अपना जेईई एडवांस्ड 2025 रोल नंबर, जन्म तिथि (DD/MM/YYYY फॉर्मेट में) और जेईई (एडवांस्ड) रजिस्ट्रेशन के समय इस्तेमाल किया गया 10-अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें और उसे डाउनलोड कर लें।
लिंक: JEE Advanced 2025 result link: https://results25.jeeadv.ac.in/
JEE Advanced 2025 Result: आईआईटी एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस क्या है?
JoSAA काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया कल, 03 जून 2025 से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर ऑप्शन भरकर विकल्पों को लॉक करना होगा। इसके बाद मॉक सीट आवंटन प्रक्रिया होगी। फिर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसके बाद सीट स्वीकृति फीस का भुगतान करना होगा। रिपोर्टिंग केंद्रों पर उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग अनिवार्य है। आवंटित संस्थान की तरफ से एडमिशन की पुष्टि होने के बाद दाखिला पक्का माना जाएगा।
जेईई एडवांस्ड जोन वाइज स्टूडेंट्स
इस साल 1 लाख 87 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। नीचे टेबल में जोन वाइज डिटेल्स चेक कर सकते हैं—
जोन | छात्रों की संख्या | छात्राओं की संख्या | कुल उम्मीदवार |
---|---|---|---|
आईआईटी बॉम्बे | 28034 | 8968 | 37002 |
आईआईटी दिल्ली | 27754 | 6315 | 34069 |
आईआईटी गुवाहाटी | 10624 | 2178 | 12802 |
आईआईटी हैदराबाद | 31211 | 14411 | 45622 |
आईआईटी कानपुर | 17233 | 3786 | 21019 |
आईआईटी खड़गपुर | 15073 | 4229 | 19302 |
आईआईटी रुड़की | 13881 | 3526 | 17407 |
देशभर में | 143810 | 43413 | 187223 |
JoSAA काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी।
जेईई एडवांस्ड 2025 में सफल उम्मीदवार अब IIT, NIT, IIIT और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
JoSAA 2025 काउंसलिंग के तहत विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी।
उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन कर चॉइस लॉक करनी होगी।
यह प्रक्रिया अनिवार्य है — JoSAA काउंसलिंग में भाग लिए बिना किसी भी संस्थान में सीट आवंटित नहीं की जाएगी।
इसलिए जो छात्र IITs, NITs, IIITs या GFTIs में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें JoSAA प्रक्रिया में समय पर रजिस्ट्रेशन और सभी चरणों को पूरा करना आवश्यक है।
JEE Advanced Result 2025 जारी: उम्मीदवारों की संख्या का सारांश (Nationality के अनुसार)
Nationality | Registered | Appeared in both Papers | Qualified |
---|---|---|---|
INDIAN | 186510 | 179766 | 54147 |
OCI / PIO (I) | 258 | 250 | 165 |
OCI / PIO (F) | 326 | 290 | 53 |
FOREIGN | 129 | 116 | 13 |
यह भी पढ़े: RRB NTPC Admit Card 2025 जारी: ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
1 thought on “JEE Advanced Result 2025 Declared: रिजल्ट, टॉपर लिस्ट, कटऑफ, JoSAA Counselling Details”