Khan Sir News: BJP विधायक का बड़ा हमला, खान सर को बताया 'फ्रॉड'
Khan Sir Controversy: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। BJP विधायक नीरज कुमार बबलू ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सहरसा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने खान सर की कार्यशैली और पहचान पर सवाल उठाए। इस बयान के बाद बिहार में नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।
रोशन आनंद के परिवार से मिलने पहुंचे BJP विधायक
मंगलवार को BJP विधायक नीरज कुमार बबलू सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून के अनुसार उन्हें सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
Khan Sir पर लगाए गंभीर आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान नीरज बबलू ने खान सर को लेकर कई विवादित बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर स्वयं को शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों पर सवाल उठते रहे हैं।
विधायक ने दावा किया कि खान सर छात्रों को प्रभावित करने के लिए अलग तरह की छवि बनाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को किसी भी शिक्षक की बात मानने या उसे अपना आदर्श मानने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी लेनी चाहिए।
हालांकि, नीरज बबलू द्वारा लगाए गए आरोपों पर खान सर की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
प्रिंस यादव की मौत को बताया साजिश का हिस्सा
रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का जिक्र करते हुए नीरज बबलू ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं लगती और पुरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रिंस यादव का नाम हाल ही में खान सर के कोचिंग संस्था से जुड़े एक विवादित मामले में सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। हालांकि, मौत के सही करने का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन अभी भी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं। विधायक ने दावा किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
बिहार CM से मिलने की कही बात
नीरज बबलू ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य उनके सामने आए हैं, उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विधायक का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच और निगरानी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर छिड़ी Khan Sir Controversy
नीरज बबलू के बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। खान सर के समर्थक इन आरोपों को राजनीतिक हमला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
खान सर बिहार समेत देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल और कोचिंग संस्थान से लाखों छात्र जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दिए गए बयान चर्चा का विषय बन गए हैं।
आगे क्या होगा Khan Sir VS Roshan Anand में ?
फिलहाल यह मामला राजनीतिक विवाद के दौर में पहुंच चूका है। एक और बीजेपी विधायक नीरज बबलू लगातार सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी और खान सर के समर्थक उनके पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं
अब सभी की नज़र इस बात पर है की इन आरोपों पर खान सर या उनकी टीम की और से क्या प्रतिक्रिया आती है और जांच एजेंसियां इस पुरे विवाद को किस दिशा में लेकर जाती है।
ये भी पढ़े….
BJP Meeting: राजनाथ सिंह के आवास पर 4 घंटे तक चला मंथन, संगठन में बड़े बदलावों के संकेत
