
Missing DU student dead body found यमुना नदी के किनारे मिली डेड बॉडी
Missing DU student dead body found: यमुना नदी में मिली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा देबनाथ (Sneha Debnath) की डेड बॉडी जो त्रिपुरा के सबरूम के भुरातली गाँव की रहने वाली थीं, 7 जुलाई को दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से लापता हो गई थीं। वह आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD) में गणित की पढ़ाई कर रही थीं। और काफी सालों से दिल्ली में रह रही थी। उनके परिवार ने उसी दिन लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी, और 9 जुलाई को अपहरण की 140 (3) धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई।
आखिर क्यों करि आत्महत्या ?
8 जुलाई को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसी दिन इन्होने उसके बारे में उनके माता पता को बता दिया जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह उनका खुद का निर्णय है और किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें खुद को बोझ जैसा महसूस होने लगा और इस तरह जीना अब उनके लिए मुश्किल हो गया है। नोट में स्पष्ट तौर से यह भी संकेत था कि वह सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगाने की योजना बना रही थीं।
परिवार का बयान !
जांच में यह पता चला कि उन्होंने अपने परिवार से झूठ बोला, कहा कि वह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर अपनी एक दोस्त को छोड़ने जा रही हैं। लेकिन तकनीकी निगरानी से पता चला कि उन्होंने कैब बुक करी थी और ड्राइवर ने उन्हें सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा था। कुछ चश्मदीदों के द्वारा यह प्ताह चला की उन्होंने भी उन्हें ब्रिज पर खड़ा देखा था।
स्नेहा के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर (सम्मानित) प्रीतिश देबनाथ हैं, जो गंभीर किडनी फेल्योर से जूझ रहे हैं और डायलिसिस पर हैं। परिवार ने बयान में कहा कि अगर सिग्नेचर ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे होते, तो शायद उनकी बेटी को बचाया जा भी सकता था। उन्होंने कहा की यह सिर्फ स्नेहा की बात नहीं है, यह शहर की हर युवा महिला की सुरक्षा का सवाल है। उसके पिता दिल्ली पुलिस के पास भी गए और स्नेहा का पता लगाने के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की भी मांग की।
पुलिस के बयान !
इसके बाद एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने निगम बोध घाट से नोएडा तक यमुना नदी में जांच पड़ताल करि। लड़की का शव गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिला, और फिर उसके बाद तुरंत उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया। उनके परिवार ने शव की पहचान करि और वह शव स्नेहा देबनाथ का ही था। स्नेहा की क्लोज फ्रेंड ने पुलिस ने बताया कि स्नेहा पिछले कुछ महीनों से परेशान भी थीं और उसने अपने दोस्त को उस सुबह कुछ ईमेल और व्हाट्सऐप संदेश भी भेजे थे। सूत्रों के अनुसार, वह कुछ अपनी पर्सनल समस्याओं से लड़ रही थीं।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस से इस मामले में स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की अपील की थी और बाद में उनकी मृत्यु को बेहद दुख भरा और दिल तोड़ने वाला बताया। उन्होंने त्रिपुरा भवन, नई दिल्ली को दिल्ली प्रशासन के साथ औपचारिकताओं के समन्वय के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : Repeat Offender Escapes: आरोपी का परिवार भी शामिल, घर बुलाकर करि थी मारपीट
1 thought on “Missing DU student dead body found: यमुना नदी के किनारे मिली डेड बॉडी”