अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के हरवान इलाके के लिडवास (Lidwas Meadows) क्षेत्र में हुई, जो दारा (Dara) के ऊपरी हिस्से में आता है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) चलाया, जिसमें अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

