
Owner Killing: प्यार की कीमत- करिश्मा-सहदेव ऑनर किलिंग कांड
Owner Killing: राजस्थान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कई लोगों के मन को दुखी कर दिया। नाबालिक करिश्मा कॉलेज जाती है जहां उससे अपने शादीशुदा टीचर से प्यार हो जाता है, 18 साल की होने के बाद तुरंत दोनों प्रेमी भाग कर शादी कर लेते हैं। टीचर अपनी पत्नी के लिए तलाक की अर्जी भी डाल देता है। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन उनकी इस सपनों की दुनिया ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई।
जानिए पूरी घटना
राजस्थान की एक नाबालिक लड़की जब नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज जाती है तब उसे वहां पर अपने टीचर से प्यार हो जाता है। लड़की का नाम करिश्मा बताया जा रहा है। जैसे ही करिश्मा 18 साल की हुई, उसके प्रेमी सहदेव ने अपनी पत्नी से तलाक मांगने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। इसके तुरंत बाद करिश्मा और सहदेव अपने घर से भाग जाते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं। लेकिन घर से भागने के 9 महीने बाद उनकी इस प्यार भरी कहानी में भयानक मोड आ जाता है जहां पर दोनों को अपनी जान प्यार के लिए कुर्बान करनी पड़ जाती है।
आपको बता दे की करिश्मा और सहदेव की यह प्यार भरी दास्तां नागौर के सहदेव हत्याकांड से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को यह पूरी घटना सभी के सामने आई जहां पर सहदेव की हत्या के बाद करिश्मा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
करिश्मा के परिवार का कहना है कि करिश्मा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थी। आत्महत्या करने से पहले ही करिश्मा ने अपने परिवार पर सहदेव की हत्या का आरोप लगाया था।
सहदेव की पीठ पीठ कर हत्या!
बताया जा रहा है कि 13 जून को करिश्मा के घर वालों ने अजमेर से सरेआम सहदेव का अपहरण कर लिया, और अगले दिन सहदेव की पीठ पीठ कर हत्या कर दी गई, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सहदेव के शव को तेजसर इलाके में फेंक दिया। सहदेव की हत्या के बाद करिश्मा ने इससे ऑनर किलिंग का बताया और परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी और फैंसी तक की मांग करी।
करिश्मा का विवाह तय हो चुका था!
बताया जा रहा है कि करिश्मा धरना गांव की रहने वाली थी, उसकी शादी बचपन में ही उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर दी गई थी। करिश्मा नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए पास के गांव तरनाऊ की एक कॉलेज में जाती थी। कॉलेज में उसकी मुलाकात सहदेव भाकर से हुई, सहदेव भाकर करिश्मा का टीचर था और पहले से ही शादीशुदा था। करिश्मा ने बताया कि पहली मुलाकात में ही वह एक दूसरे को पसंद करने लगे।
सहदेव ने लगाई तलाक की अर्जी!
करिश्मा और सहदेव एक दूसरे से इतना प्यार करते थे, की सहदेव ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी तक कोर्ट में दर्ज कर दी। आपको बता दे की साल 2018 में सहदेव की शादी चंदा देवी से हुई थी। करिश्मा ने इस बात का खुलासा किया कि सहदेव का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा था और वह चंदा से तलाक की इच्छा रखता था। करिश्मा की कम उम्र के कारण पहले वह यह फैशन नहीं ले पाए, लेकिन जैसे ही करिश्मा 18 साल की हुई दोनों ने घर से भाग कर एक साथ रहने का फैसला किया।
परिवार रिश्ते के खिलाफ था!
करिश्मा ने बताया कि साल 2024 में करिश्मा बालिक हो गई थी , इसके बाद दोनों भाग कर जयपुर पहुंचे और लिव इन रिलेशनशिप मैं रहने लगे। उन्होंने लाइव इन रिलेशनशिप के कानूनी दस्तावेज तैयार भी करवाएं।
घर से भागने से पहले करिश्मा ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया लेकिन परिवार ने उन दोनों की शादी से खुशी ना जताकर विद्रोह किया।
कुछ दिनों बाद दोनों प्रेमियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया और परिवार द्वारा मिल रही जान से मारने की धमकियों की जानकारी पुलिस को दी तथा सुरक्षा की मांग करी। लेकिन करिश्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें किसी भी तरीके की प्रोटेक्शन प्राप्त नहीं हुई।
खाने में ही करने की धमकी दी!
कृष्ण ने इस बात का दावा किया कि उसके चाचा राम किशोर ने सरेआम पुलिस थाने में सहदेव को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इसके बावजूद भी पुलिस वालों ने किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी।
सहदेव की हत्या का सदमा!
सहदेव की ऐसे निर्मम हत्या के बाद करिश्मा यह दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई, अपने परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर करिश्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े
Female Teacher Arrested For Sexual Exploitation: टीचर ने छात्र से बनाए संबंध, POCSO केस दर्ज