
हरियाणा बोर्ड के पेपर लीक होने की दूसरी बार खबर सामने आई है
Paper leak: हरियाणा बोर्ड के पेपर लीक होने की दूसरी बार खबर सामने आई है। जो शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े करती है। शुक्रवार को पुनहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं की गणित का पेपर लीक होने की खबर सामने आयी। इससे पहले गुरुवार को भी 12वीं की अंग्रेजी का पेपर भी टपकन सेंटर से लीक हो गया था। इस पेपर लिक की साजिश में दो परीक्षार्थियों, दो सुपरवाइजर सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई है। पलवल में भी सात नकलची पकड़े जा चुके हैं।
Paper leak: नूंह में दो पेपर लीक
नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक की दूसरी घटना सामने आई है। जिससे शिक्षा विभाग पर कई बड़े सवाल उठते हैं। शुक्रवार को पुनहाना स्थित राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा के गणित का पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इससे पहले भी गुरुवार के दिन 12वीं कक्षा की अंग्रेजी का पेपर लिक हो गया था। जो टपकन सेंटर से लीक हुआ था।
Paper leak: पेपर लीक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी
जैसे ही दसवीं पेपर लीक की सूचना कंट्रोल रूम को मिली फरीदाबाद से संचालित एसटीएफ और उप मंडल क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम पुनहाना के एग्जाम सेंटर पर पहुंची। जांच के दौरान टीम ने पेपर लीक में दो छात्रों की साजिश होने का खुलासा किया। टीम ने केंद्र इंचार्ज को दो परीक्षण के खिलाफ केस दर्ज करने का भी आदेश दिया। साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक को लापरवाही बरतने को लेकर एग्जाम ड्यूटी से भी बाहर निकाल दिया गया है।
Paper leak: जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा
जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि 12वीं अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पुलिस कार्यवाही हो चुकी है और तीन लोगों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दसवीं के गणित पेपर लीक को लेकर अभी तक पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा की परीक्षा खत्म होने के बाद भी इस मामले में पूरी जानकारी समक्ष रखी जाएगी।
Paper leak: सुरक्षा व्यवस्था में चूक
अजीत सिंह ने इस बात को स्वीकार किया कि गुरुवार की पेपर की घटना के बाद शुक्रवार को परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी लेकिन फिर भी पेपर लीक की घटना सामने आई परीक्षा केन्द्रो के बाहर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार तैनात है फिर भी लापरवाही कैसे हो सकती है?
Paper leak: अब आगे क्या?
शिक्षा अधिकारी का कहना है कि आगे से चीटिंग और पेपर लीक जैसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की सहायता ली जाएगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के बाहर आवश्यक भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए भी सख्त नियम बनाए जाएंगे। आपको बता दे कि शुक्रवार को हुई इस दसवीं की गणित की पेपर लीक मामले में पलवल से सात नकलचियों को गिरफ्तार किया गया है। नकल पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी जारी है और बोर्ड की टीम भी लगातार जांच में जुटी हुई है ताकि ऐसी घटना आगे न हो।
White House में तूफान: ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बहस ने रूस में क्यों मचाई हलचल?