पहला मैच PBKS vs SRH के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज क्रिकेट फैंस को डबल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच PBKS vs SRH के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा।
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
PBKS vs SRH हेड टू हेड
पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है, लेकिन आंकड़े Sunrisers Hyderabad के पक्ष में हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 7 जीत मिली है।
खास बात यह है कि पिछले 4 मुकाबलों में भी हैदराबाद ने ही बाजी मारी है। पंजाब ने आखिरी बार SRH को 2023 सीजन में हराया था। ऐसे में आज का मैच पंजाब के लिए हिसाब बराबर करने का मौका भी है।
दोनों टीमों का मौजूदा फॉर्म
Punjab Kings ने इस सीजन में अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम संतुलित नजर आई है और बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
दूसरी ओर Sunrisers Hyderabad का प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 3 में से 1 मैच जीता है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, टीम के कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।
कोनोली और क्लासन पर नजर
पंजाब के लिए Cooper Connolly शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर हैं। पिछले मैच में बारिश के कारण उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने लगातार विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।
वहीं हैदराबाद की ओर से Heinrich Klaasen जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं और अब तक 145 रन बना चुके हैं। मिडिल ऑर्डर में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 3 मैचों में 4 विकेट लेकर प्रभावित किया है।
पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अब तक 12 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने बराबर 6-6 मैच जीते हैं।
इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। ऐसे में आज भी दर्शकों को रन बरसते हुए नजर आ सकते हैं।
मौसम का हाल
न्यू चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। इससे पूरे 40 ओवर का खेल बिना किसी बाधा के होने की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स (PBKS):
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
क्या रहेगा मैच का एक्स-फैक्टर?
इस मुकाबले में मिडिल ऑर्डर की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। जहां पंजाब को कोनोली और स्टोयनिस से उम्मीदें होंगी, वहीं हैदराबाद क्लासन और लिविंगस्टन पर निर्भर करेगी।
गेंदबाजी में पावरप्ले के ओवर मैच का रुख तय कर सकते हैं। जो टीम शुरुआती विकेट लेने में सफल होगी, उसे बढ़त मिल सकती है।
यह भी पढ़े:
IPL 2026: Shubman Gill पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जीत के बाद भी गुजरात को झटका
Asian Boxing Championships में भारत का जलवा, 11 बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंचे
