
Rajasthan Rape Case राजस्थान के बूंदी जिले में एक ऐसा हादसा हुआ है जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बूंदी जिले में एक 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। आपको बता दे की लड़की का अपहरण लड़की के घर से ही किया गया और इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार भी किया। इस वारदात के चलते नाबालिक लड़की के माता-पीताओं की तहरीर के आधार पर तीन युवकों के भारतीय न्याय संहिता एवं पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत के दर्ज किया है।
राजस्थान का इतिहास लड़कियों के मामले में शुरू से ही बदनाम रहा है। और अब वहां एक नाबालिक के साथ गैंगरेप की खबर भी सामने आई है, हालांकि अब सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरा भारत देश की लड़कियों की सुरक्षा के लिए बदनाम हो रहा है। यहां आए दिन कई महिलाएं यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी चीजों से गुजराती है, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी जाती है या वह खुद ही खुदकुशी करने का कदम उठा लेती है। सिर्फ यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा ही नहीं, बल्कि महिलाओं को दहेज के मामले में भी प्रताड़ा जाता है।
वैसे तो कुछ मुर्ख लोगों का कहना है कि अगर महिलाएं घर से बाहर निकलेंगे तो उनका बलात्कार तो होगा ही, कई लोग यह भी कहते हैं कि महिलाओं के मॉडर्न कपड़े पहनने के कारण एवं छोटे कपड़े पहनने के कारण उनका रेप होता है। लेकिन जब घर में रह रही महिलाओं का घर से ही अपहरण हो जाता है, और बाहर जाकर उनके साथ दुष्टकर्म किया जाता है, तब वह लोग कहां जाते हैं जो इस चीज का दावा करते हैं कि महिलाओं का घर से निकलने के बाद ही रेप होता है। वहीं उन औरतों का भी बलात्कार होता है जो सूट सलवार या बुर्के में होती हैं।
Rajasthan Rape Case: जानिए पूरी घटना
राजस्थान की बूंदी जिले में एक 15 साल की बच्ची को घर से ही उठा लिया गया, अपहरण के बाद तीन युवकों ने उसके साथ बलात्कार जैसा दुष्कर्म किया। आपको बता दे की पुलिस अधिकारियों के द्वारा बुधवार के दिन इस बात की सूचना मिली थी कि, आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लव कुश मीना और महावीर सिंह के रूप में हुई है। मासूम नाबालिक लड़की के साथ ऐसे हादसे के बाद उसके माता-पिता ने मंगलवार के दिन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी कि राकेश और लव कुश ने शुक्रवार की रात को उनके घर से ही लड़की को अगवा किया और इसके बाद वह लोग उसे लेकर एक पल के पास चले गए थे।
Rajasthan Rape Case: पुलिस ने का बयान
पुलिस ने बताया कि राकेश ने उसे नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया था, जब राकेश उसे 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था उसे दौरान लव कुश सड़क पर पहरा दे रहा था। इसके बाद वह लोग अभी भी नहीं रुके, इसके बाद दूसरे युवकों ने उसे 15 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दूसरा युवक सड़क पर पहरा देने लगा। बच्ची ने रास्ते में जा रहे एक युवक महावीर सिंह से मदद मांगी, उसके बाद महावीर सिंह उसे बच्ची को अपने घर लेगया, जहां पर लड़की रात भर उन्हें के घर में रही। सूत्र के अनुसार पीड़िता अपने माता-पिता के डर के वजह से घर जाने से कतरा रही थी, और रात भर महावीर के घर में ही ठहरी। अगले दिन ही महावीर सिंह ने उसे लड़की को सुरक्षित उसके घर छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को सारी घटना बताई, और माता-पिता पुलिस थाने गए। बच्ची की शिकायत के आधार पर राकेश और लव कुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) बलात्कार, 70(2) गैंग रेप और 137 (2) अपहरण तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
Rajasthan Rape Case: DACP आशीष भार्गव का बयान
DACP आशीष भार्गव का बयान का बयान सामने आया जिसके तहत उन्होंने बताया कि पुलिस ने मदद करने वाली युवक महावीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज करा है, क्योंकि उसने 15 साल की लड़की को उसके माता-पिता या पुलिस के पास ना ले जाने का कम नहीं उठाया और साथ ही उसे अपने कमरे में रखा।
किसी के साथ अपराधियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपियों की तलाश अभी जारी है। CWC ने 15 साल की पीड़िता को घर और भोजन देने का आदेश दिया।
यह भी पढ़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी