
Side Effect Of Tea: भारत में कम से कम 70 फ़ीसदी लोग चाय पीने के शौकीन है। देश में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिय पदार्थ चाय ही है। चाय हमारे देश की सबसे पॉपुलर हॉट ड्रिंक में से एक मानी जाती है। देश में हर चीज का इलाज लोग चाय को ही मानते हैं, जैसे अगर किसी के सर में दर्द हो तो वह चाय पीता है, अगर किसी को थकान महसूस हो रही हो तो वह चाय पीता है। अगर किसी को सर्दी जुकाम हो तो भी वह चाय पीना पसंद करता है।
अगर आपको टेंशन या आप दुखी है तो भी लोग चाय पीना ही प्रेफर करते हैं। पर क्या आप जानते हैं चाय पीने के कितने नुकसान हैं? आईये जानते हैं!
Side Effect Of Tea: चाय पीने के शौक़ीन
हमारे देश में लोग जैसे चाय पीने के ही बहाने ढूंढते हैं। सुबह उठते ही लोगों को बेड टी तालाब की हो जाती है। उसके बाद नाश्ते में भी चाय चाहिए, ऑफिस में कामकाज के दौरान न जाने लोग कितनी बार चाय पी लेते हैं। शाम होते होते ही चाय की तलब फिर से उठने लगती है। अगर सेहत अच्छी ना हो तो भी चाय पीने लगते हैं। कमाल की बात तो यह है की ज्यादा गर्मी होने पर भी लोग ठंडे पानी की जगह चाय पीना पसंद करने लग गए हैं। और बारिश के टाइम लोग चाय ना पिए ऐसा हो ही नहीं सकता।
व्यक्ति का सर्दी जुखाम में चाय पीना फायदेमंद होता है ,लेकिन इसके अलावा अगर आप एक दिन में पांच कप या उससे ज्यादा चाय पीते हैं, तो आप चाय पीने के नुकसान जान लीजिए।
- नींद की कमी : चाय में कैफीन होने के कारण नींद कम आने लगती है। जब हम ज्यादा मात्रा में चाय पीने लग जाते हैं तो बॉडी में कैफीन की इन्टेक मात्रा भी ज्यादा हो जाती है जिस कारण शरीर में दिक्कत होने लगती है ,साथ ही नींद की कमी भी होने लगती है। कैफीन के कारण दिल से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है.
- पाचन की समस्या : ज्यादा चाय पीने से पाचन तंत्र में बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा चाय पीने से पेट में गैस की समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं। यह समस्या तब बढ़ने लगती है जब लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीते हैं ऐसा करने से आपके पेट में कई समस्याएं हो जाती है।
- दांतों में नुकसान :चाय में कई गर्म तत्व मौजूद होते हैं जो दातों को कमजोर करने में मदद करते हैं। चाय पीने से एनामेल में काफी नुकसान होने लगता है और इसी कारण मुंह से बदबू आने की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अगर आप चाय पीते हैं तो कोशिश करिए चाहे आपके दांतों से ना लगे।
- वजन बढ़ाना : जो लोग हद से ज्यादा चाय पीने का शौक रखते हैं उनमें मोटापा ज्यादा देखा गया है ,क्योंकि चाय में चीनी होती है और ज्यादा चीनी का सेवन करने से शरीर में कैलोरीज बढ़ने लगती है जिसके कारण आप मोटापे के घेरे में आ जाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले चाय को दूर करें।
- दिल की बीमारियां : कई एक्सपर्ट्स का मानना है की ज्यादा चाय पीने से शरीर के साथ आपके दिल को भी खतरा है। एक सर्वे के अनुसार भारत में भारतीय मैरिज ज्यादातर वह लोग हैं जो ज्यादा मात्रा में चाय पीते हैं।
अधिक मात्रा में उबली हुई चाय के नुकसान
आपको बता दे अगर आप ज्यादा उबली हुई चाय पीना पसंद करते हैं ,तो सावधान हो जाइए। हालांकि ज्यादा उपली हुई चाय पीने में स्वादिष्ट होती है, पर यह चीज याद रखें जो चीज खाने में स्वादिष्ट हो सेहत में तकलीफ लाती है। अगर आप चाय को ज्यादा उबालकर पीना पसंद करते हैं या फिर चाय को बार-बार गर्म करते हैं तो इससे चाय में टैनिन की मात्रा ज्यादा बढ़ने लगती है जिसके कारण आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
पोषक तत्वों को रोकता है
अगर आप कड़क चाय पीना पसंद करते हैं, तो अभी इस आदत को सुधार ले क्योंकि, कड़क चाय में मौजूद टैनिन शरीर में पोषक तत्वों को खत्म करने लगते हैं, अगर आप आयरन और कैल्सियम का सेवन कर रहे हैं, तो चाय पीने से आप इन तत्वों के फायदे नहीं उठा पाएंगे।
ज्यादा मात्रा में चाय पीने से हड्डियों और दांतों की समस्याएं शुरू हो जाती है क्योंकि, टैनिन कैल्शियम का दुश्मन होता है और कैल्शियम शरीर में न होने की वजह से हड्डियों और दातों में बुरा प्रभाव पड़ता है।
न्यूट्रिशंस और एंटीऑक्सीडेंट की खपत
जब आप चाय को ज्यादा उबलने लगता हैं, तो उसमें जरूरी एंटीएसिड जैसे तत्व खत्म होने लगते हैं, और एसिडिटी की समस्याएं ज्यादा होने लगते हैं। इसी के साथ ज्यादा उबालने के कारण उसमें मौजूद थेअविन और कैटेचिन जैसे तनाव कम करने वाले सभी एंटीऑक्सीडेंट गुण खत्म होने लगते हैं। इसी के साथ ही ज्यादा उबालने से चाय में एसिडिटी प्रॉपर्टी बढ़ने लगती है पर पाचन की समस्याएं शुरू होने लगती है।
Holashtak 2025: शुभ-अशुभ प्रभाव, तिथि और क्या करें-क्या न करें।