
Sikkim State Day2025: जानिए क्या-क्या रहेगा बंद और कैसे मनाया जाएगा
Sikkim State Day 2025: 16 मई 2025 को कई सारे खास वजह होने के कारण जगह-जगह पर छुट्टियां प्रदान की गई है। 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस होने के साथ-साथ, सिक्किम राज्य दिवस भी है।
16 मई के दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने की संभावनाएं हैं, ऐसे में बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अपना कोई जरूरी सरकारी काम निपटाना है तो आज ही निपट ले। 16 मई के दिन सिक्किम राज्य दिवस होने के कारण आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं?
क्या हो सकती है 16 मई को सरकारी छुट्टी?
16 मई, यानी शुक्रवार का दिन सिक्किम राज्य दिवस और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस को समर्पित है। सिक्किम राज्य दिवस भारत के 22वें राज्य बनने के अवसर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन राजकीय अवकाश रहता है, हालांकि देश के ऐसे कई राज्य है जहां 16 मई के दिन अवकाश प्रदान नहीं किया जाता।
सिक्किम में क्या-क्या बंद रहेगा?
सिक्किम राज्य दिवस 2025 के मौके पर सिक्किम में अवकाश रहेगा। ऐसे में जानिए किन-किन जगहों की छुट्टी रहेगी-
सिक्किम राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे।
सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे।
सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
प्राइवेट कंपनियों के भी बंद रहने की भी संभावना है।
सिक्किम राज्य दिवस का इतिहास!
सिक्किम राज्य का गठन 17वीं शताब्दी में नामगयल राजवंश द्वारा किया गया था। उसे समय पर चोग्याल राजतंत्र द्वारा शासन हुआ करता था, यह शासन बौद्ध पुजारी राजाओं से बना था।
ब्रिटिश शासन के दौरान सिक्किम राज्य 1890 में एक रियासत बन गया था। इसके बाद 1947 में जब हमारा देश आजाद हो गया था, उसके बाद भी सिक्किम ने भारत गणराज्य के अंदर ही अपनी सीमाएं बनाई रखी।
साल 1975 में सिक्किम के लोगों में वहां के राजा के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया था। उसे दौरान सिक्किम के प्रधानमंत्री ने भारत से मदद मांगी, इसके बाद भारतीय सेवा ने राजशाही शासन का खात्मा कर दिया।
इसके बाद सिक्किम में पहली बार मतदान कराया गया, इस मतदान में 79.5% लोगों ने राजा का शासन हटाने पर सहमति जताई। और इसके बाद सिक्किम भारत का 22 व राज्य बन गया।
सिक्किम की खास बातें
- सिक्किम भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है।
- यहां की जनसंख्या भी सबसे कम है।
सिक्किम में कंचनजंगा पर्वत है, जो
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।
- भारत का सबसे ऊंचा पर्वत है।
सिक्किम राज्य दिवस कैसे मनाया जाता है?
सिक्किम राज्य दिवस पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है।
- इस दिन सभी सरकारी दफ्तर हो स्कूल और कॉलेज की छुट्टी होती है।
- पुलिसकर्मी और सभी सुरक्षा बल इस दिन ध्वजा समारोह करते हैं और मार्च पोस्ट भी निकलते हैं।
- मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल एवं अन्य छोटे-मोटे नेता भी इस दिन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करते हैं, सभी व्यक्तियों को भाषण देते हैं।
- इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया होता है उनको सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी होता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्र के और विभिन्न जाति और समुदाय के लोग नृत्य और संगीत का प्रदर्शन भी करते हैं।
कला प्रदर्शन कार्यों और फिल्म स्क्रीनिंग और साहित्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
और Aarambh News को फॉलो करें — जहां हर खबर का होता है सही आरंभ।
यह भी पढ़े: International Day of Light: विज्ञान, संस्कृति और विकास का संगम
1 thought on “Sikkim State Day 2025: जानिए क्या-क्या रहेगा बंद और कैसे मनाया जाएगा”