तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। संगारेड्डी के पशामैलारम इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री Sigachi Industries में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 36 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

