West-Bengal, Baruipur Incient: 12 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म की खबर पर हुआ भरी बवाल, Mamta Banerjee का 'House Arrest' का दावा...
West-Bengal,Baruipur Incient: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना साणे आई है। यहाँ सूयपुर हाट इलाके में शनिवार से लापता एक 12 साल की नाबालिग लड़की का शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। बच्ची का शव एक बोरे में बंद मिला, जिसके बाद पुरे इलाके में भारी तनाव फैल गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर उसकी हत्या का दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं दूसरी और, तृणमूल कांग्रेस(TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारुईपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की सम्भावना को देखते हुए कोलकाता के कालीघाट स्तिथ उनके आवास के बहार भारी मात्रा में पुलिस और केंद्रीय बालों(CAPF) की तैनाती कर दी गई है। टीएमसी ने आरोप लगाया है की ममता बनर्जी को नजरबन्द (House Arrest) कर दिया गया है ताकि वह पीड़ित परिवार से न मिल सके।
तालाब में बोरे से मिला बच्ची का शव, इलाके में फूटा गुस्सा
जानकारी के अनुसार बारुईपुर के सूर्यपुर हाट की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे अपनी सहेली के जन्मदिन का उपहार खरीदने के लिए घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों को गांव के ही एक तालाब में एक संदिग्ध बोरा तैरता हुआ दिखा। जब पुलिस की मौजूदगी में बोरे को बहार निकाला गया, तो उसमे लापता बच्ची का शव मिला।
शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग सडकों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बारुईपुर जयनगर रोड और स्थानीय रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोह दर्ज कराया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, इस दौरान भीड़ का गुस्सा पुलिस पर भी उतरा। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन पर पथराव किया, जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हंगामे के कारण सियालदहनामखाना रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही करीब एक घंट तक थप रही, जबकि सड़क यातायात लगभग पांच घंटे तक बाधित रहा।
संदिग्ध की पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने गठित की SIT
तनावपूर्ण स्तिथि को देखते हुए प्रेसीडेंसी रेंज के पुलिस महानिरक्षक (IG) कंकर प्रसाद बारुईपुर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बालों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका। पुलिस ने मृतका के शव को वीडियोग्राफी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए बारुईपुर उप मंडल अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों और यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सके।
इस बीच, घटना ने उस समय एक और गंभीर मो के लिया जब आक्रोशित भीड़ ने मुख्या आरोपियों के साथ देखे गए एक 26 वर्षीय स्थानिये युवक को पकड़ लिया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है पहली बच्ची की हत्या से सम्बंधित और दूसरी भी द्वारा की गई हिंसा, तोड़फोड़ तथा युवक की पीट पीटकर हत्या करने के ममले में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर मामले की गहन जांच के लिए एडिशनल एसपी की अगुवाई में 6 सदस्यीय विशेष जांच दाल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्ता किया है, जिनमे से एक की पहचान प्रभाष मंडल के रूप में हुई है।
ममता बनर्जी ने लगाया नजरबंदी का आरोप, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
इस घटना को लेकर अजय में सियासी पारा भी चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दावा किया की वह अकेले ही बारुईपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहती थी, लेकिन सरकार ने उनके कालीघाट स्थित आवास के बहार हज़ारों की संख्या में पुलिस और बैरिकेड्स लगा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया की उन्हें और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को नजरबन्द कर दिया गया है। टीएमसी नेताओं और सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस कदम की तीखी आलोचना की है। हालाँकि कोलकाता पुलिस ने इसे नियमित सुरक्षा व्यवस्था बताया है और भाजपा ने का है की ममता बनर्जी ऐसी संवेदनशील जगहों पर जाकर माहौल ख़राब करती है। इसीलिए उन्हें रोका जाना साई है।
दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित बच्ची के पिता से फ़ोन पर बात कर अपनी गहरी सवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिवार को आशवासन दिया की वह इस मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं और किसीभी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। पीड़ित पिता ने बताया की मुख्यमंत्री ने उन्हें मंगलवार को राज्य सीआईडी मुख्यालय (भवानी भवन) में मिलने के लिए बुलाया है और वह प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं। स्थानीय सांसद सयोनि घोष ने भी निंदा करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़े…
Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: Champat Rai और Anil Mishra नहीं पहुंचे बैठक में, जानिए अपडेट…
