दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। सट्टा बाजार के मुताबिक, AAP को 35-37 और बीजेपी को 33-35 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस पिछड़ रही है। नई दिल्ली, कालकाजी और ओखला जैसी हॉट सीटों पर बड़ा संघर्ष जारी है। 8 तारीख को नतीजे तय करेंगे कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी!
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा का चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं .सारी पार्टी अपने उम्मीदवार के लिए सारी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि हम इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रही हैं। हमने जो दिल्ली में 10 साल से जो काम किया है उसपे जनता मोहर लगाएगी और आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताएगी। वही भारतीय जनता पार्टी की और से कहा जा रहा हैं की केजरीवाल ने सिर्फ 10 साल में दिल्ली को लुटा है। दिल्ली वासियों को केजरीवाल ने सिर्फ ठगा है। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को यमुना की गंदी पानी पिलाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली वासियों ने बनाने का मन बना लिया है। दिल्लीवासी अब जागरूक हो चुके हैं। अब ये दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को भगाने का मन बना लिया है। अब अरविन्द केजरीवाल के झूठे वादे को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। वही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा हैं और भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है।
वही कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि दिल्ली में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की सरकार में हुआ है। वही कांग्रेस आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पे आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां सिर्फ और सिर्फ 10 साल से दिल्ली में केजरीवाल और देश में नरेंद्र मोदी ने झूठ को परोसा है। दिल्ली में जो भी विकास हुआ है वो कांग्रेस कार्यकाल में हुआ है। उसके बाद दिल्ली का विकाश का पहिया एकदम से ठप हो चुका है। इस बार दिल्ली की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने पर मुहर लगाएगी और जो काम आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की विकाश की पहिया रोक रखी है। उसको आगे बढ़ाने का काम करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार किसकी बन रही सरकार
फ़लौदी सट्टा बाजार के अनुसार आज के दिन जिसकी सरकार बनने जा रही है उसके बारे मे बात करते हैं हालांकि हमारी न्यूज चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी के सीटों का सीटों का फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वही कांग्रेस पार्टी फिर से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। सट्टा बाजार के अनुसार आम आदमी पार्टी को 35-37 सीटे जबकि भारतीय जनता पार्टी की 33-35 सीटे वही कांग्रेस को फिर एकबार सबसे कम 0-2 सीट जीतने का अनुमान लगाया है। इसके हिसाब से लड़ाई आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की आमने सामने की हो गई हैं। ये कहना बड़ा मुश्किल है कि सरकार किसकी बन रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या है दिल्ली का मिजाज आइए जानते है हॉट सीट का हाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत और साख दाव पर लगी है। नई दिल्ली विधानसभा की बात करें तो इस बार वहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के तरफ से फायर बिग्रेड नेता प्रवेश वर्मा पर बीजेपी ने दाव लगाया है वही कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री शिला दीक्षित के बेटे कांग्रेस के कद्दावर नेता अपनी आवाज बेबाकी से रखने वाले संदीप दीक्षित भी नई दिल्ली विधानसभा में चुनीवी ताल ठोक रहे हैं।
नई दिल्ली विधानसभा में मुकाबला काफी टक्कर का हो गया है। कौन जीतेगा ये कह पाना बड़ा मुश्किल है। वही कालकाजी से दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी को आप ने मैदान में उतारा है उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आल इंडिया कांग्रेस महिला आयोग की अध्यक्ष अलका लांबा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है कालकाजी की जनता किसकी जीत पर मुहर लगाएगी ये तो 8 को पता चल ही जाएगा। यहां भी मुकाबला काटे का है। इसके साथ ही साथ ओखला, मुस्तफाबाद में आईएम ने अपने उम्मीदवार खड़े किए है जिसके चलते आप ओर कांग्रेस की किरकिरी हो गई है। अब ये देखना होगा कि आने वाली 8 तारीख को किसकी सरकार बन रही है।
1 thought on “दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या कहता है सट्टा बाजार किसकी होगी जीत कौन बनाएगा सरकार ।”