
वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day) एक वैश्विक जागरूकता अभियान है, जो किडनी (गुर्दे) से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और इनके महत्व पर ध्यान केंद्रित करता है। यह दिन हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी।
World Kidney Day कब और क्यों मनाया जाता है?
World Kidney Day हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। जो कि इस साल 13 मार्च को मनाया जाएगा।इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
किडनी से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती समस्या
विश्वभर में किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से किडनी फेलियर (गुर्दे की विफलता) की समस्या बढ़ रही है। कई लोग किडनी रोगों के शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो जाती है। और किडनी खराब हो जाती है।
जागरूकता बढ़ाने की जरूरत
बता दे कि किडनी से जुड़ी बीमारियों की पहचान, बचाव और इलाज को लेकर लोगों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। वर्ल्ड किडनी डे मनाने का मुख्य उद्देश्य किडनी हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। और लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारी की पहचान करने के लिए मनाया जाता है।
World Kidney Day की थीम
वही हर साल वर्ल्ड किडनी डे के लिए एक नई थीम तय की जाती है, जो किडनी से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करती है। पिछले साल वर्ल्ड किडनी डे की थीम2024: (सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य: समान चिकित्सा सुविधा और सर्वोत्तम दवा पद्धतियों को आगे बढ़ाना)और 2023: (सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य: अप्रत्याशित स्थितियों की तैयारी और संवेदनशील लोगों का समर्थन)2022: (सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य: बेहतर किडनी देखभाल के लिए ज्ञान की खाई को पाटना) वही हर साल नई थीम के माध्यम से इस दिन का को बनाया जाता है।
वर्ल्ड किडनी डे कैसे मनाया जाता है?
•इस दिन जगह-जगह पर हेल्थ कैंप और फ्री चेकअप किए जाते हैं। अस्पताल और स्वास्थ संगठन द्वारा फ्री किडनी चेकअप कैंप लगाए जाते हैं।
•ओर वही लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी फंक्शन टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
•लोगों को किडनी की बीमारी से जागृत करने के लिए अस्पतालों और कंपनियों में स्वास्थ्य सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
* सोशल मीडिया और ऑनलाइन कैंपेन कई संगठनों द्वारा #WorldKidneyDay, #KidneyHealth और #HealthyKidneys जैसे हैशटैग के साथ जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय
•नमक और चीनी की मात्रा कम करें।
•हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद खाएं।
•वही जंक फूड से बचें।
•ओर दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
•धूम्रपान और शराब से बच्चे क्योंकि तूफान और शराब पीने से किडनी को नुकसान पहुंचता है।
वर्ल्ड किडनी डे हमें यह याद दिलाता है कि हमारी किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। समय पर सही कदम उठाकर और जीवनशैली में बदलाव करके हम किडनी से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।