South Africa अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। कल अफ्रीका ने फिर इस बात को सिद्ध कर दिया कि आखिर क्यों साउथ अफ्रीका को चोकर्स का टैग दिया गया है। न्यूजीलैंड के साथ 5 मार्च को हुए सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम एक समय तक संभली हुई नजर आ रही थी लेकिन फिर उनका मिडिल ऑर्डर ऐसा चरमराया कि न्यूजीलैंड ने उन्हें पटक कर 9 मार्च को भारत के साथ होने वाले फाइनल से बाहर ही निकाल दिया और IND VS NZ फाइनलिस्ट बन गया है।

