Uttrakhand Nihang Row: गुरूद्वारे पर विवाद के बाद लागू हुआ section163, इंटरनेट सेवाएं बंद
Uttarakhand Nihang Row: Nihang सिखों से जुड़े विवाद के बाद रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरूद्वारे में कई निहंग छत पर चढ़ कर बैठे रेहे और उनकी मांग थी की कर्णप्रयाग में हुई झड़प के मामले में स्थानीय लोगो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाये। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र भारी पुलिस बल तैनात किया है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद की गई हैं।
Uttarakhand Clash: कर्णप्रयाग में तलवारबाज़ी की घटना के बाद कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
इस पुरे मामले की शुरुआत 16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुई थी। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग सिखों और स्थानीय लोगो क बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर तलवारों और किरपानो से हमला होने का आरोप लगा। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने चार निहंग श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया था। इनमे से तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्तिथि बन गई थी, अतिरिक्तर सतर्कता बर्तानी पड़ी। अधिकारीयों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
नगरासू गुरूद्वारे में पहुंचे Nihang, छत पर डटे रहे
कर्णप्रयाग की घटना के बाद कुछ निहंग रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्तिथ गुरूद्वारे पहुंचे। आरोप है की उन्हें गुरूद्वारे के प्रबंधन इ जुड़े लोगो पर दबाव बनाया और प्रशासन की छत पर चढ़ कर बैठ गए। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनसे बातचीत करते रहे। मौके पुलिस, पिएसी और अन्य सुरक्षा बालों की तैनाती की गई। बताया गया की गुरूद्वारे में मौजूद एक बुजुर्ग सेवादार को भी अपने साथ रोक कर रखा जाया था। प्रशासन की प्राथमिकता सभी लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रही। अधिकारिओं ने संयम बरतते हुए पुरे मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश जारी रखी।
प्रशासन और निहंगों के बीच कई दौर की बातचीत
रविवार से शुरू हुई बातचीत सोमवार तक जारी रही। प्रशासन का कहना है की बातचीत के जरिए समाधान निकलने की कोशिश की जा रही है। सोमवार सुबह एक और निहंग निचे उतर आया। इससे पहले भी कुछ लोग निचे आ चुके थे। अधिकारियों के अनुसार, बाकी लोगो से भी बातचीत चल रही है और जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।
27 जून तक लागू रहेगा Section 163
स्तिथि को देखते हुए प्रशासन ने कर्णप्रयाग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। यह प्रतिबन्ध 27 जून तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने लोगो से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार स्थानीय लोगो और धार्मिक संगठनों के संपर्क में भी बना हुआ है ताकि किसी तरह की ग़लतफहमी पैदा न हो।
अफवाह रोकने के लिए Internet Ban
प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलने और माहौल ख़राब होने की आशंका को देखते हुए क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।
आधुकरियों का कहना है की यह कदम केवल कानून व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी तरह के गलत जानकारी के प्रसार को को रोकने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने लोगो से अपील की है की वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट खबरों से बचे। अधिकारीयों का कहना है की स्तिथि सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवाओंको फिर से बहाल किया जायेगा।
प्रशासन ने कहा जल्द सामान्य होगी स्तिथि
रुद्रप्रयाग और चमोली प्रशासन का कहना है की पुरे मामले पर नज़र राखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी अधिकाइयों ने उम्मीद जताई है की बातचीत के जरिये जल्द ही विवाद का पूरी तरह समाधान हो जायेगा और क्षेत्र में सामान्य स्तिथि बहाल हो जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्तिथि न उत्पन्न हो।
यह भी पढ़े….
Pakistan Target Killing Plot: Bihar Madarsa Teacher Arrested, जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्क
