
World Food Safty Day 2025: साफ-सुथरा खाना, बीमारियों से बचाव का पहला कदम!
World Food safety Day 2025 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 यानी “world food safety day” 7 जून को मनाया जाएगा, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए और समझाया जाए कि सुरक्षित खाना ही हमारे सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। यह दिन यह भी बताता है कि, विज्ञान की मदद से हम खाद जनित बीमारियों यानी ( foodBorne disease) को रोक सकते हैं।
World Food safety Day 2025
प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। जागरूकता इसीलिए ताकि लोगों को समझ में आए कि सुरक्षित और साफ खाना ही स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तथा बेकार और सुरक्षित खाना खाने से सेहत बिगड़ सकती है और फूड प्वाइजनिंग जैसी दिक्कतें आती हैं। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन सरकार और खाद उद्योग मिलकर ऐसा भोजन तैयार करने और खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिनसे बीमारियां नहीं फैलती।
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के दिन “WHO” और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) साथ मिलकर आयोजन घोषित करते हैं। इस आयोजन में वह खाने की सुरक्षा से संबंधित और स्वास्थ्य तथा जीवन की महत्वता के बारे में बात करते हैं।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व खाद्य दिवस या World food safety day मनाने के कई महत्वपूर्ण वजह है जैसे–
- खाने से होने वाली बीमारी के बारे में जागरूक करना : यह दिन सभी लोगों को जागृत करता है कि गंदा खाना खाने से शरीर को कितने प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
- शुद्ध और शुद्ध भोजन अधिकार सभी को देना: यह दिन हमें याद दिलाता है कि सभी व्यक्ति शुद्ध और स्वच्छ भोजन के अधिकारी है। अगर कोई अशुद्धि और असुरक्षित भोजन का सेवन करता है तो उसको जागृत करना चाहिए।
- शिक्षित करना: इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी बातों के बारे में सभी बच्चों और देश की नागरिक को शिक्षा देना।
- खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम: यह दिन इस बात पर प्रकाश डालता है कि हम कैसे खाने पीने से फैलने वाले बीमारियों को रोक सकते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष 60 करोड़ यानी 600 मिलियन लोग गंदा और असुरक्षित खाने का सेवन करते हैं, जिसके कारण 4.1 लोग मौत का शिकार बन जाते हैं।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुरुआत कब हुई?
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुरुआत 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई। इसके बाद यह निर्णय लिया गया की 2019 से प्रत्येक वर्ष 7 जून को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाएगा।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम
प्रत्येक वर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की एक थीम सेट की जाती है। और हर बार अलग-अलग थीम रखी जाती है। 2025 में जो थीम रखी गई है उसका नाम है, “खाद्य सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है”
यह थीम प्रत्येक वर्ष उन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन निर्धारित करता है।
फूड सेफ्टी का ख्याल कैसे रखें?
- हमेशा धुली हुई सब्जियां और फलों का इस्तेमाल करें।
- भोजन को ठीक से और ज्यादा देर तक हल्की आंच में पकाएं।
- बाहर का खाना कम से कम खाएं।
- अगर आप पैकेट वाली कोई चीज ले रहे हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट का ध्यान जरूर रखें।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन क्या करें।
- 365 दिन भोजन प्रदान करने वाले ईश्वर को धन्यवाद करें।
- सादा और शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करें।
- अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों का पूरा ध्यान रखें, और कैलोरीज का सेवन उतना ही करें जितना आपके शरीर के लिए जरूरी हो। ज्यादा कैलोरीज का सेवन करने से आपको भी ओबेसिटी का शिकार हो सकते हैं।
- अगर कोई महिला गर्भवती हो तो उसके खाने में पोषण का पूरा ध्यान रखें और स्वच्छ और शुद्ध भोजन ही प्रदान करें।
- जरूरतमंदों को शुद्ध और स्वादिष्ट भजन प्रदान करें।
- गरीब लोगों और जरूरतमंदों को भी खाने की सुरक्षा के बारे में जागरूक करें।
यह भी पढ़े
World Environment Day 2025 : प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति की ओर एक कदम
Global Day Of Parents 2025: मां-बाप कोई बोझ नहीं, वरदान हैं ,प्लेफुल पैरेंटिंग’ का करें वादा!
2 thoughts on “World Food safety Day 2025: साफ-सुथरा खाना, बीमारियों से बचाव का पहला कदम!”