‘धुरंधर: द रिवेंज’ का मोस्ट अवेटेड टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। दर्शक लंबे समय से धुरंधर के दूसरे भाग की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, जो 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे खत्म हुआ।
Dhurandhar 2 teaser: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का मोस्ट अवेटेड टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। दर्शक लंबे समय से धुरंधर के दूसरे भाग की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, जो 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे खत्म हुआ।
गौरतलब है कि मेकर्स ने एक दिन पहले ही यानी सोमवार, 2 फरवरी की रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीजर रिलीज की ओर इशारा किया था, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने के ठीक 60 दिन बाद, निर्माताओं ने दूसरे भाग का टीजर जारी किया। हालांकि, टीजर सामने आते ही दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
Dhurandhar 2 teaser देख क्यों नाराज हुए फैंस?
जहां एक वर्ग ने फिल्म के स्केल और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने निराशा जाहिर की।
फैंस का कहना है कि Dhurandhar 2 teaser कोई नई कहानी या नया सरप्राइज पेश नहीं करता।
असल में, टीजर में दिखाए गए ज्यादातर दृश्य धुरंधर पार्ट 1 के पोस्ट-क्रेडिट सीन से काफी मिलते-जुलते हैं। दर्शकों का आरोप है कि मेकर्स ने पहले से दिखाए गए फुटेज को ही एडिट कर टीजर के रूप में पेश कर दिया।
“नया क्या है?” – सोशल मीडिया पर उठा सवाल
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “ये तो हम पहले पार्ट के आखिर में ही देख चुके थे, नया क्या है इसमें?”
वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “ओए… चूना लगा दिया, टीजर के नाम पर वही पोस्ट क्रेडिट दिखा दिया।”
कुछ फैंस का यह भी मानना है कि निर्देशक आदित्य धर सिर्फ फिल्म की हाइप और ऑडियंस का रिएक्शन चेक करना चाहते थे।
एक कमेंट में लिखा गया, “आदित्य धर सिर्फ यह जानना चाहते थे कि फिल्म को लेकर लोग अब भी एक्साइटेड हैं या नहीं।”
रणवीर सिंह के अलग-अलग अवतार, लेकिन कहानी वही?
धुरंधर 2 का टीजर पूरी तरह से रणवीर सिंह के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है।
कभी वह हमजा के रूप में ल्यारी इलाके पर अपनी हुकूमत चलाते दिखते हैं, तो कहीं जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं, जिसकी झलक पहले पार्ट में भी दिखाई गई थी।
टीजर में रणवीर के लुक्स और इंटेंसिटी पर सवाल नहीं उठाए जा रहे, लेकिन दर्शकों की शिकायत यही है कि कंटेंट नया नहीं है।
फिल्म की रिलीज डेट बनी नई चिंता
धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज डेट पहले ही पहले भाग के साथ घोषित कर दी गई थी।
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हालांकि, इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश तय माना जा रहा है।
फैंस को उम्मीद थी कि या तो आदित्य धर या फिर ‘टॉक्सिक’ के निर्माता रिलीज डेट आगे बढ़ाएंगे, लेकिन दोनों ही पक्ष अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर तय
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 19 मार्च को दो बड़ी फिल्मों का आमना-सामना दोनों के कलेक्शन पर असर डाल सकता है।
हालांकि, रणवीर सिंह और यश—दोनों की फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है, जिससे यह टक्कर और भी दिलचस्प हो जाती है।
अब सवाल यह है कि क्या धुरंधर 2 अपनी कहानी और कंटेंट से दर्शकों को थिएटर तक खींच पाएगी, या फिर टीजर जैसी निराशा फिल्म के लिए खतरे की घंटी साबित होगी?
फिलहाल, टीजर ने चर्चा जरूर पैदा कर दी है—चाहे वह तारीफ में हो या आलोचना में।
‘Dhurandhar 2’ में Vicky Kaushal की एंट्री?






