Ayodhya:Ram Mandir Donation Dispute पर Allahabad High Court का बड़ा फैसला, नियमित पप्रक्रिया से होगी सुनवाई
Ayodhya: Ram mandir Donation Dispute को लेकर दायर जनहित याचिका अब इलाहबाद हाईकोर्ट पहुंच गई है। याचिकाकर्ता ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी, लेकिन कौर ने इसे स्वीकार नहीं किया। हाईकोर्ट ने साफ़ किया है की मामले की सुनवाई नियमित प्रक्रिया के तहत ही की जाएगी। इस बीच चढ़ावे से जुड़े आरोपों और जांच को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
क्या है Ram Mandir Donation Dispute?
अयोध्या स्तिथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के प्रबंध को लेकर उठे विवाद का मामला अब इलाहबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में दायर जनहित याचियका में मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने अदालत से जल्द से जल्द सुनवाई का अनुरोदन किया था, लेकिन कोर्ट ने मामले को नियमित प्रक्रिया के तहत सुनने का फैसला लिया है।
याचिका में High Court से स्वतंत्र जांच और ऑडिट की मांग
जनहित याचिका में आरोप लगाया है की श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गड़बड़ी हुई है। याचिका करता मोहित अशोक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके साथ की पुरे मामले का ऑडिट कराने की मांग भी की गई है, ताकि दान राशि के उपयोग और उसके प्रबंधन में स्पष्टता सुनिश्चित की जा सके।
याचिका में कहा गया है की श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होना ज़रूरी है। अदालत से अनुरोध किया गया है की संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
ram mandir चढ़ावे में कमी आने से भी सामने आई जानकारी
मामले के सामने आने के बाद राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे में कमी आने की भी खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है की पहले जहाँ प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये तक चढ़ावा आता था, वहीँ हाल के दिनों में यह राशि घटकर करीब 5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
इस बीच श्रद्धालुओं के बीच भी कई तरह की चर्चाएं चल रही है। हालांकि मंदिर प्रशाशन की और से इस मामले में स्तिथि स्पष्ट करने और जवाब देने के लिए जोर डाला जा रहा है। मामले की जांच से जुड़े तथ्यों का इंतजार किया जा रहा है।
मामले की जांच के लिए एसआईटी भी कर रही है काम
चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया था। जांच टीम ने अयोध्या पहुंचकर कई दस्तावेजों, रिकॉर्ड और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।
रिपोर्टों के अनुसार जांच के पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा तीन सदस्यीय समिति भी कुछ मामलों की विस्तृत जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी। फिलहाल मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है।
इस दौरान जांच एजेंसियां मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे से जुड़े रिकॉर्ड, लेखा-जोखा और अन्य संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच का उद्देश्य सभी तथ्यों को सामने लाना और मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। अभी तक जांच से जुड़ी अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
High Court की अगली कार्यवाही पर रहेगी नजर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए इसे नियमित प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब सभी की नजर अदालत की अगली सुनवाई और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर रहेगी।
राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे और दान से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर लोगों की निगाहें अदालत और जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर बनी हुई हैं।
यह भी पढ़े…
Uttrakhand Nihang Row: गुरूद्वारे पर विवाद के बाद लागू हुआ section163, इंटरनेट सेवाएं बंद
