Syria Damascus Explosion: France के राष्ट्रपति मैक्रो के सीरिया दौरे के दौरान हुए ब्लास्ट,18 लोग घायल
Syria Damascus Explosion: सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को दो धमाके हुए। यह धमाके उस वक्त हुए जब फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रो सीरिया के दौरे पर थे। सीरिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक इन धमाकों में काम से काम 18 लोग घायल हुए हैं। इनमे चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी सना ने दी है।
होटल और पर्यटन मंत्रालय के पास हुए धमाके
यह धमाके फोर सीजंस होटल के पास हुए, जहाँ मैक्रो ठहरे हुए थे। धमाकों की जगह पर्यटन मंत्रालय और दमिश्क के नेशनल म्यूजियम के करीब बताई जा रही है। यह इलाका शहर की एक व्यस्त सड़क पर है। टीवी फुटेज में शहर के ऊपर से धुंए का गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक वैन और एक मोटरसाइकिल जलती हुई नजर आई। सड़क पर खून के धब्बे भी देखे गए।
मैक्रो सुरक्षित, अल-शरा से मुलाकात जारी रही
जिस वक्त धमाके हुए, उस वक्त मैक्रो राष्ट्रपति भवन के अंदर सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात कर रहे थे। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया की मैक्रो ने धमाकों की आवाज नहीं सुनी और उनका दौरा सामान्य तरीके से चला रहा। गृह मंत्रालय ने कहा की यह धमाके फ्रांस के राष्ट्रपति के लिए तय सुरक्षा घेरे से बहार हुए। इससे राष्ट्रपति के आवास या दौरे के कार्यक्रम को कोई सीधा खतरा नहीं था। दौरा तय समय-सारणी के मुताबिक ही आगे बढ़ता रहेगा।
जांच शुरू, सड़कें सील की गई
धमाकों के बाद अधिकारियों ने आसपास की सड़कें सील कर दी। घटनास्थल पर जांच जारी है। शुरूआती अनुमान के मुताबिक दोनों धमाके देसी बम यानि IED से हुए। एक बम सड़क किनारे खड़े गाड़ी में रखा गया था, जबकि दूसरा एक कूड़ेदान में छिपकर रखा गया था। हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। अभी किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सुरक्षा अधिकारियों और विशेषज्ञों की राय
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया की धमाके एक ऐसे इलाके में हुए जहाँ आम नागरिकों की भीड़ रहती है, और इसे आपराधिक घटना बताया। दमिश्क के सुरक्षा विशेषज्ञ इस्मत अल अब्सी ने कहा की यह साफ़ नहीं है की धमाकों का निशाना क्या था। उन्होंने कहा की यह पक्का नहीं है की निशाना मैक्रो का काफिला था, जो उस वक्त पीपल्स पैलेस जा रहा था। उनके मुताबिक इसका मैक्स अशांति फैलाना और नकारात्मक सन्देश ऐना लगता है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में कमी की बात भी कही।
कुछ दिन पहले भी हुआ था कैफ़े में धमाका
पिछले हफ्ते ही दमिश्क के जस्टिस पैलेस के पास एक कैफ़े में धमाका हुआ था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक उस धमाके में काम से काम नौ लोगों की मौत हुई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस हमले में छह वकील भी मारे गए थे।
मैक्रो का सीरिया दौरा क्यों अहम है
मैक्रो साल 2024 में बशर अल असद की सत्ता जाने के बाद सीरिया का दौरा करने वाले पहले बड़े पश्चिमी नेता हैं। वे सोमवार रात एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीरिया पहुंचे थे। यह दौरा तुर्की के अंकारा में होने वाले NATO सम्मेलन से पहले हो रहा है।
मैक्रो ने ही यूरोप और अमेरिका को सीरिया पर लगे जोरदार प्रतिबन्ध हटाने के लिए राजी किया था। वे युद्ध से तबाह देश में निवेश लाने के मकसद से कई समझौतों पर दस्तखत करने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन जाने से पहले उन्होंने सीरियाई सिविल सोसाइटी के कुछ लोगों से भी मुलाकात की थी।
आगे क्या हो सकता है?
यह धमाके सीरिया की नै सरकार के लिए एक झटका माने जा रहे हैं। अल शरा 2024 में सत्ता में आने के बाद से देश में स्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां हमले के कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में जुटी है। आने वाले िनों में इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े….
