
Benefit Of Moringa: जिम्मेदारियां बहुत हैं? मोरिंगा रखेगा आपको हेल्दी और हैप्पी, महिलाओं का नेचुरल टॉनिक!
Benefit Of Moringa: आज की महिलाएं हर दिन एक नई जंग लड़ रही हैं — घर, ऑफिस, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर खुद के लिए वक्त ही नहीं बचता। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना तो और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या हो अगर एक ऐसा सुपरफूड मिल जाए, जो कम समय में आपकी सेहत का पूरा ख्याल रखे?
जी हां, हम बात कर रहे हैं मोरिंगा (Moringa) की — जिसे हिंदी में सहजन या सहजन की पत्तियां भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटी का राजा कहा गया है और आधुनिक विज्ञान भी इसके चमत्कारी गुणों को मानता है।
मोरिंगा क्या है?
मोरिंगा एक पेड़ होता है, जिसकी पत्तियां, फलियां (ड्रमस्टिक), बीज और फूल तक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाते हैं:
- विटामिन A, C, E
- कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम
- एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड
- फाइटोन्यूट्रिएंट्स जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं
महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है मोरिंगा?
सुबह से लेकर रात तक काम में लगी महिलाएं अक्सर थक जाती हैं। मोरिंगा में मौजूद विटामिन-C, मैग्नीशियम और बोरॉन शरीर को दिनभर एनर्जी देता है और थकावट दूर करता है और मिलेगी भरपूर एनर्जी।
1. ड्डियों को बनाए मजबूत
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी आना आम बात है। खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। मोरिंगा कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है।
2. मेनोपॉज के लक्षणों में राहत
मेनोपॉज के समय महिलाओं को हॉट फ्लैश, रात में पसीना, मूड स्विंग्स और नींद की परेशानी होती है। मोरिंगा इन लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इसका रेगुलर सेवन शरीर को हार्मोनल बैलेंस देने में मदद करता है।
3. पोषण की कमी दूर करता है
महिलाएं अक्सर अपनी डाइट को लेकर लापरवाह हो जाती हैं, जिससे शरीर में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है। मोरिंगा इन सभी पोषक तत्वों का खजाना है, जो शरीर में पोषण की भरपाई करता है।
4. पीरियड्स में आराम दिलाए
हर महीने आने वाला पीरियड्स महिलाओं के लिए बहुत पीड़ादायक होता है। मोरिंगा में मौजूद आयरन, विटामिन-A और सी दर्द को कम करने, पीरियड साइकिल को नियमित करने और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।
5. स्किन को बनाए जवां और ग्लोइंग
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं, जिससे स्किन की उम्र धीमी होती है। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और मुंहासों व काले धब्बों से छुटकारा मिलता है।
6. बालों को बनाए मजबूत
हर महिला चाहती है लंबे, घने और चमकदार बाल। मोरिंगा में पाया जाने वाला जिंक, विटामिन E और अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना कम करता है और बालों को पोषण देता है।
मोरिंगा का सेवन कैसे करें?
- मोरिंगा पाउडर को गर्म पानी या दूध में मिलाकर पी सकते हैं
- सूप, सब्जी या दाल में मोरिंगा की पत्तियां डाल सकते हैं
- स्मूदी या हेल्दी ड्रिंक में एक चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं
- सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर लें, ज्यादा असर होगा
ध्यान रखें:
रोज़ाना 1–2 चम्मच मोरिंगा पाउडर ही लें
प्रेगनेंसी या किसी बीमारी में डॉक्टर से पूछकर ही सेवन करें
ज्यादा मात्रा से दस्त या पेट दर्द हो सकता है
आखिर में…
डियर लेडीज, अब बहाना नहीं चलेगा कि आपके पास खुद के लिए टाइम नहीं है!
क्योंकि अब है Moringa — जो बिना ज्यादा मेहनत के आपकी सेहत का ध्यान रखेगा। ये एक ऐसा नेचुरल सुपरफूड है जो महिलाओं के शरीर को अंदर से ताकत देता है, और बाहर से खूबसूरती।
तो आज से ही मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल करें और खुद से प्यार जताएं । आप मोरिंगा को किस तरह डाइट में शामिल करना चाहेंगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं और इस हेल्दी जानकारी को शेयर करें अपनी बहनों, मम्मी और दोस्तों के साथ।
यह भी पढ़े
Health Alert : कैंसर का खतरा कम करने वाले 6 सुपरफूड्स: हार्वर्ड डॉक्टर की सलाह