पुलिस ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो न केवल Undergarments चुराता था बल्कि उन्हें खुद पहनकर घूमता भी था
Bhopal viral video: मध्यप्रदेश के कोलार थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला और असामान्य मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो न केवल Undergarments चुराता था बल्कि उन्हें खुद पहनकर घूमता भी था। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची, तब वह चोरी किए गए कपड़े पहनकर सो रहा था।
कब हुई घटना?
यह घटना अमरनाथ कॉलोनी की है, जहां बीते मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक डेयरी संचालक के घर में अजीब घटना हुई। पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे उन्हें अपने घर की बालकनी में किसी संदिग्ध व्यक्ति की परछाई दिखाई दी। जब उन्होंने बाहर आकर उसे ललकारा, तो वह व्यक्ति वहां सूखने के लिए टांगे गए महिलाओं के Undergarments लेकर मौके से फरार हो गया।
भागते समय आरोपी इतनी हड़बड़ी में था कि उसका एक पहचान पत्र वहीं गिर गया।
कैसे हुई पहचान?
पीड़ित परिवार ने जब मौके की जांच की तो उन्हें वहां एक श्रमिक कार्ड मिला, जिस पर दीपेश अंकित नाम दर्ज था। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोलार थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच गई।
घर में मिला चौंकाने वाला दृश्य
जब पुलिस ने दीपेश के घर दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आरोपी अपने घर में सो रहा था और उसने चोरी किए गए महिलाओं के Undergarments पहन रखे थे। पुलिस ने मौके से चोरी के कई दूसरे अंडर गारमेंट्स भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इस तरह की हरकतें क्यों करता था और क्या इससे पहले भी उसने ऐसी घटनाएं की हैं।
वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस अजीब चोरी की घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
हालांकि, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वीडियो को आगे साझा न करें, क्योंकि मामला जांच के अधीन है और आरोपी की निजता तथा कानूनी प्रक्रिया का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
पुलिस जांच जारी, मानसिक स्थिति की भी होगी जांच
कोलार पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी मानसिक रूप से किसी समस्या से ग्रस्त तो नहीं है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने इससे पहले कितने घरों को निशाना बनाया और क्या उसके खिलाफ पहले भी कोई शिकायत दर्ज है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
new snake species: मिजोरम में रीड स्नेक की नई प्रजाति की खोज, जानिए क्या नाम रखा गया है?







