
Bulandshahr Gangrape: चलती कार में चीखती इंसानियत, एक की जान गई, दूसरी की इज़्ज़त!
Bulandshahr Gangrape: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसी दर्दनाक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने सभी के दिल को डरा कर रख दिया है। एक चलती कार में एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उसकी सहेली की हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन आरोपियों का नाम सामने आ रहा है जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिक लड़की की चीखती आवाज!
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चलती कार में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। गाड़ी में बैठी दो सहेलियों में से एक दोस्त मौके पर ही मारी गई। आपको बता दे की बलात्कार पीड़िता की उम्र सिर्फ 17 साल की ही थी, जबकि उसकी सहेली 19 साल की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय सहिंता तथा पोक्सो एक्ट की तहत इस मामले में उन पर केस दर्ज किया गया है।
क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस कर्मियों का कहना है कि, आरोपियों ने इस दुष्कर्म को अंजाम मंगलवार की शाम को दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसकी सहेली अपने दोस्तों के साथ जिनका नाम संदीप और अमित बताया जा रहा है, उनके साथ ड्राइव पर जा रही थी। संदीप और अमित के अलावा उन दोनों के बीच एक गौरव नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जो अमित का दोस्त था। पुलिस कर मियों के अनुसार वे सभी नोएडा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने रास्ते में सूरज पूरे इलाके से बियर खरीदी और कर के अंदर पीने लगे। नशे की हालत में उनके बीच झगड़ा होने लगा।
किसी झगड़े के बीच गुस्से में आए आरोपियों ने मेरठ के पास वाले रास्ते में ही पीड़िता की सहेली को कर से बाहर धकेल दिया था, इसी दौरान उसे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भड़के हुए आरोपियों ने चलती कर में ही नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बुधवार की सुबह जैसे ही वह सब बुलंदशहर पहुंचे, तब नाबालिक पीड़िता ने हिम्मत करी और वह कार से भागने में सफल रही। पुलिस कर्मियों ने यह भी बताया कि, पीड़िता खुद पुलिस स्टेशन आई और उसने इस घटना की सूचना दी।
पुलिस अध्यक्ष डॉक्टर तेजवीर सिंह का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजवीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि, पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना के संबंध में प्रथम की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि, शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप और गौरव पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल भी हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन लोगों के पास अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार का बयान
इस बीच वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष एसएसपी दिनेश कुमार का बयान सामने आया। दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि, “हम जांच पूरी करेंगे और अदालत से आरोपियों को सख्त सजती दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे” ।
पीड़िता की मेडिकल जांच भी कर ली गई है और उसकी सहेली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम हो चुका है। उन दोनों की रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की चार्ज शीट फाइल की जाएगी।
गलती किसकी?
बस पूरी घटना में दो चीज सोचने वाली है। पहली क्या उन दोनों लड़कियों ने सही किया? किसी ऐसे लड़कों पर भरोसा करके?
आज जहां महिलाएं अपने पिता अपने भाइयों के साथ भी सुरक्षित नहीं है, वहां पर ऐसे लड़कों पर भरोसा करना और अकेले उनके साथ चले जाना क्या बुद्धिमानी का काम है?
दूसरा की, क्या परवरिश रही होगी संदीप, अमित और गौरव की? क्या उन लड़कियों का फायदा उठाना जो शायद तुम पर भरोसा करती हैं?
ऐसे अपराधियों को सरकार क्या सजा देगी?
यह भी पढ़े
Gangrape: वाराणसी की बेटी से हैवानियत, 6 दिन तक 23 आरोपियों ने की दरिंदगी!
It is perfect time to make some plans for the long run and it is time to be happy. I have learn this put up and if I could I desire to suggest you some fascinating issues or suggestions. Perhaps you can write subsequent articles relating to this article. I want to learn even more issues about it!
Whats up very cool blog!! Man .. Excellent .. Wonderful .. I’ll bookmark your web site and take the feeds also?I’m satisfied to search out so many useful information here within the post, we want develop more techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .
The other day, while I was at work, my sister stole my iPad and tested to see if it can survive a 40 foot drop, just so she can be a youtube sensation. My apple ipad is now broken and she has 83 views. I know this is totally off topic but I had to share it with someone!